अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के महावर नगर में प्लॉट के कब्जे को लेकर पत्थरबाजी: हवाई फायर ; दो महिलाओं समेत 5 हिरासत में

Share

इंदौर

इंदौर के महावर नगर में वर्षों से खाली पड़े प्लॉट को लेकर गुरुवार को जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में 1400 वर्ग फीट जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोपहर में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। छत से महिलाओं ने भी पत्थर फेंके। एक पक्ष ने हवाई फायर भी किए। खुलेआम हथियार भी लहराए गए। झगड़े के कारण सड़क से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पत्थर फेंकने वालों, हवाई फायर करने वालों और चाकू-तलवार लहराने वालों की तलाश की जा रही है।

Indore dispute between two family for plot stone pelting इंदौर में हुआ  पथराव, दो पक्षों का विवाद पहुंचा थाने

मामला अन्नपूर्णा इलाके का है। यहां सत्यनारायण बिंदुरिया के घर के पास 1400 वर्ग फीट का प्लॉट खाली पड़ा है। इसके कुछ हिस्से में बिंदुरिया ने शेड लगा रखा था। इस प्लॉट पर पास ही रहने वाला निलेश गुप्ता ने अपना हक जताया। मामला कोर्ट में भी विचारधीन है। इस बीच, गुप्ता ने अन्य व्यक्ति को प्लॉट का सौदा कर दिया।

गुरुवार को कुछ युवक महावर नगर में बिंदुरिया परिवार का कब्जा हटाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई है, लेकिन घटना के बा

Stone pelting in two groups on the main road of Annapurna area in Indore -  इंदौर में अन्नपूर्णा क्षेत्र की मेन रोड पर दो गुटों में पत्थरबाजी, वाहन  चालक गाड़ियों में दुबके

द इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि गुप्ता बीजेपी विधायक के समर्थक हैं। पुलिस के मुताबिक पथराव करने वाले युवक माली मोहल्ला और बियाबानी के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामले में सत्यनारायण की पत्नी कृष्णा सहित मुकेश, तोताराम व पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दूसरी ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें