अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मुरैना में खाद को लेकर चली लाठियां,श्योपुर में खाद वितरण केंद्र पर पत्थरबाजी 3 किसान घायल*

Share

मुरैना। मुरैना खाद वितरण केंद्र पर सुबह के समय किसानों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलीं। हादसे में तीन किसान घायल हो गए। एक जिला अस्पताल में भर्ती है। झड़प का वीडियो भी सामने आया है।

मामला गल्ला मंडी परिसर का है। यहां खाद वितरण काउंटर पर सुबह पांच बजे से ही किसान जुटने लगे थे। गल्ला मंडी परिसर में सुबह साढे़ 9 बजे जैसे ही खाद वितरण केंद्र खुला, किसानों में धक्का-मुक्की होने लगी। कुछ किसान लाइन से बाहर हो गए। वे वापस लाइन में घुसे तो दूसरे किसानों ने उन्हें धक्का दे दिया। उनके बीच बहस होने लगी। बहस के बीच किसान दो गुट में बंट गए। दोनों गुट आपस में खींचातानी करने लगे। देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं। अजय तोमर, राजाराम तोमर और रमेश तोमर निवासी मिरघान घायल हो गए।

श्योपुर में खाद वितरण केंद्र पर पत्थरबाजी हो गई। वितरण में लगातार हो रही देरी से गुस्साए किसानों ने पथराव शुरू कर दिया। किसानों की नाराजगी को देखते हुए कर्मचारी भाग निकले। अजय को घायल हालत में मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया पहले खाद पाने के लिए किसानों में धक्का-मुक्की हुई तो हम लोग लाइन से बाहर हो गए। हमने अंदर आने की कोशिश की तो पीछे वालों ने आपत्ति ली। इसी बात पर दोनों गुटों में मारपीट हो गई।

मुरैना एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में है। फिर भी किसान आपाधापी मचा रहे हैं। हम इस बात की पुलिस से जांच कराएंगे कि किसान खाद वितरण केंद्र पर लाठी लेकर क्यों आए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें