अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कथा वाचक ने किया दुष्कर्म:कुंडली देखने बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; आरोपी आष्टा के पास गांव से गिरफ्तार

Share

इंदौर

ज्योतिष विद्या की आड़ में युवतियों को फंसाने वाले कथावाचक घनश्याम शर्मा को लसूड़िया पुलिस ने शुक्रवार को आष्टा के गांव से गिरफ्तार किया है। इसने लॉकडाउन के पहले युवती को समस्या निवारण के लिए बुलाया। फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

उसका निर्वस्त्र फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी का झांसा देकर उसे आष्टा के पास एक गांव ले गया। लॉकडाउन में उसे अपने साथ रखा। इस दौरान युवती ने उसके मोबाइल से सबूत जुटाए और उसकी पेन ड्राइव चुरा ली। आरोपी देवास और उज्जैन में कई धार्मिक संस्थाओं के लिए कथावाचक का काम करता है।

विरोध करने पर नग्न फोटो दिखा किया ब्लैकमेल, तंत्र मंत्र से माता-पिता को मारने की धमकी दी
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी 2014 में शादी हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह विजय नगर स्थित मायके में रहने लगी। सितंबर 2019 में सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात पंडित घनश्याम शर्मा से हुई। उसने पति की समस्या बताई तो पंडित घनश्याम ने कष्ट निवारण के लिए पूजा अर्चना करने को कहा। मेघदूत गार्डन के बाहर साईं मंदिर में मुझे कुंडली लेकर आने को कहा। फिर आशादीप अस्पताल के पीछे बुआ के घर ले गया। वहां पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी में दुष्कर्म किया। जब होश में आई तो लगा कि कुछ गलत हुआ है।

मैंने विरोध किया तो मेरे नग्न फोटो पति को भेजने का बोलकर ब्लैकमेल करने लगा। बाद में तंत्र क्रिया के नाम पर माता-पिता को खत्म करने की भी धमकी दी। इसके बाद शादी का झांसा देकर फुडरा गांव ले गया। वहीं मैंने इसके खिलाफ पेन ड्राइव में कई युवतियों से चैटिंग, उन्हें बुलाकर ब्लैकमेल करने और उनके साथ अश्लील फोटो खींचने के सबूत जुटाए। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद इसकी पेन ड्राइव चुराकर पिता के माध्यम से इसके चंगुल से छूटी। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को आष्टा के गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Ramswaroop Mantri

1 comment

  • Jitne bhi baba hote hain duniya me sabhi Repist hain or bhole bhale log in chutiyaon ke gumrah me aa jate hain pure baba logon ko line me lagakar ek hi goli se khatam kar dena chahiye.

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें