सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के निर्माण की हाल ही में की गई राजनीतिक घोषणा की कड़ी निंदा करती है। पार्टी का मानना है कि यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए की गई है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि धार्मिक स्थलों के निर्माण का निर्णय संबंधित धार्मिक समुदायों पर ही छोड़ देना चाहिए। जब राजनीतिक व्यक्ति ऐसे कदम उठाते हैं, तो वे प्रायः छुपे हुए राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होते हैं।
यहाँ मस्जिद का निर्माण मुद्दा नहीं है—विवादास्पद “बाबरी मस्जिद” नाम का चयन और घोषणा का समय, जो आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले किया गया है, यह स्पष्ट संकेत देता है कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को ध्रुवीकृत करना है। इसी समय एक भाजपा नेता द्वारा मुर्शिदाबाद जिले के ही बहरामपुर में राम मंदिर निर्माण की घोषणा इस राजनीतिक मंसूबे को और अधिक उजागर करती है।
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) चुनाव आयोग से मांग करती है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धर्म का राजनीतिक लाभ उठाने के किसी भी प्रयास पर तुरंत रोक लगाए तथा ऐसी सभी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखे। पार्टी जनता से अपील करती है कि वे ऐसी विभाजनकारी राजनीति को अस्वीकार करें और शांति, सौहार्द्र तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें।
बसंत हेतमसरिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)मो़. 9934443337





