अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुभाष राठौर जिला उपाध्यक्ष

Share

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना (अ) द्वारा संगठन विस्तार एवं किसान हितों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।प्रदेश अध्यक्ष श्री बबलू जाधव की अनुशंसा पर तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों श्री शैलेन्द्र पटेल एवं श्री चंदनसिंह बड़वाया की सहमति से श्री सुभाष राठौर, पिता भगवान सिंह राठौर, निवासी ग्राम भगोरा, तहसील महू, जिला इंदौर को संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री सुभाष राठौर लंबे समय से किसान एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं और किसानों के अधिकारों, उनकी फसल, भूमि, सिंचाई, बीमा एवं समर्थन मूल्य जैसे विषयों पर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके अनुभव एवं सक्रिय भूमिका से जिले में किसानों और मजदूरों को मजबूती मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना (अ) को आशा है कि श्री राठौर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए किसान हित में कार्य करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें