अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*गुना_आरोन बस हादसे के मृतकों को SUCI (कम्युनिस्ट) पार्टी ने गांधी पार्क पर दी श्रद्धांजलि व प्रशासन से की मुआवजे की मांग।*

Share

 *अशोकनगर–* 27 दिसंबर बुधवार को गुना आरोन रोड़ पर हुए भीषण बस हादसे के मृतकों को आज शाम 6 बजे शहर के गांधी पार्क पर क्रांतिकारी पार्टी SUCI कम्युनिस्ट के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई व सभा कर प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग की गई इस मौके पर पार्टी के जिला कमिटी  सदस्य देवेंद्र बिजौरे ने बताया कि हादसे में लगभग 13 लोगों की मौत हो चुकी है व इससे ज्यादा संख्या में लोग अभी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंगदी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस  घटना को देखकर दिल पीड़ा से भर जाता है और एक दर्जन से अधिक लोगों का असमय ही दुनिया से चले जाना देश की यातायात व्यवस्था पर प्रश्न खड़े करता है। हम शासन से मांग करते हैं कि मृतकों के परिजनों को 20_20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए व घायलों के इलाज की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। 

साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। 

      द्वारा 

 सचिन जैन

 SUCI (कम्युनिस्ट)अशोकनगर

Pramod Namdev

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें