*अन्नपूर्णा रोड़, दशहरा मैदान ग्राउंड के कार्नर पर प्रतिमा लगाने एवं चैराहे का नामकरण करने की मांग*
*विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर होगी आयोजित*
इन्दौर । कोली/कोरी समाज वर्षों से इन्दौर के प्रमुख चौराहे पर वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने की मांग करता आ रहा है। समाज के सामूहिक संगठन अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ एवं कोरी/काली समाज महापंचायत की सहमति से अन्नपूर्णा मार्ग स्थित दशहरा मैदान के कार्नर पर झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने व दरगाह चौराहे का नामकरण करने की मांग को पुरजोर तरीके उठाते हुए महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ एवं सांसद शंकर लालवानी को वार्ड 72 के पार्षद योगेश गेंदर के माध्यम से ज्ञापन सौंपें गये, महापौर, विधायक एवं सांसद ने समाज के प्रतिनिधि मंडल को एमआईसी की बैठक में प्रस्ताव रखकर स्वीकृति लेने का आश्वासन दिया। इस मांग के समर्थन में कोली/कोरी समाज के 15 सामाजिक संगठनों के साथ ही समाज के वरिष्टतम समाजसेवियों का समर्थन भी मिल रहा है। शीघ्र ही समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक प्रस्तावित प्रतिमा स्थल दशहरा मैदान ग्राउंड पर आयोजित होगी, तदपश्चात समाज का प्रतिनिधि मंडल एक बार फिर सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ महापौर, विधायक एवं सांसद से मुलाकत कर प्रतिमा शीघ्र ही लगाने की मांग करेगा।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल, मालवा प्रांताध्यक्ष ईश्वर लाल सनोटिया एवं सम्भागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान ने बताया कि महासंघ विगत 28 साल से स्वतंत्रता संग्राम की अमर शहीद नायिका वीरांगना झलकारी बाई की जयंती एवं विगत 12 साल से बलिदान दिवस मनाने के साथ ही मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी इन्दौर में झलकारीबाई की प्रतिमा लगाने की मांग करता रहा है। लेकिन स्थान तय नहीं होने के कारण अभी तक प्रतिमा नहीं लग पाई। अब महासंघ की सक्रियता एवं कोरी/कोली समाज महापंचायत के सहयोग से अन्नपूर्णा रोड़ स्थित दशहरा मैदान के कार्नर पर प्रतिमा लगाने की सहमति बनने पर महासंघ द्वारा वार्ड 72 के पार्षद योगेश गेंदर के माध्यम से महापौर पुष्पमित्र भार्गव एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ तथा सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर झलकारीबाई की प्रतिमा लगाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया। महापौर, विधायक एवं सांसद जी ने कोली/कोरी समाज की मांग को गम्भीरता से लेते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए एमआईसी की बैठक में प्रस्ताव पास कराने का आश्वासन भी दिया।
*संगठन प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर होगी :-*
महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा एवं मालवा प्रांताध्यक्ष ईश्वर लाल सनोटिया ने बताया कि झलकारी महासंघ एवं कोरी/कोली समाज महापंचायत के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा झलकारी जयंती 22 नवम्बर के पूर्व ही प्रस्तावित स्थल पर लगे, इसके लिए समाज के सभी समूहों एवं सामाजिक संगठन आपसी मनमुटाव व मतभेदों का त्याग कर एक सूत्र में बंधकर झलकारी प्रतिमा के लिए संघर्ष व प्रयास करें? इस हेतु महासंघ एवं महापंचायत तथा कोली/कोरी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के शासकीय-अर्द्धषासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक वृहद बैठक प्रस्तावित झलकारी बाई प्रतिमा स्थल दशहरा मैदान ग्राउंड पर आहुत की जाकर आगे की रणनीति पर गम्भीरता से विचार – विमर्स किया जाएगा, इसके बाद सभी सामाजिक संगठनों की सहमति व मांग की अनुशंसा के पत्र सामाजिक संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल पार्षद श्री योगेश गेंदर के माध्यम से इन्दौर के महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ एवं सांसद श्री शंकर लालवानी से भेंट कर सभी सामाजिक संगठनों के पत्र सौंपा जाएगा। अन्नपूर्णा रोड़ दशहरा मैदान के कार्नर पर वीरांगना झलकारी बाई की घोडे़ पर सवार प्रतिमा लगाने तथा उषा नगर एक्स. स्थित दरगाह चौराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने की मांग करेगा।
**समाज के 15 से अधिक सामाजिक संगठनों की सहमती एवं अनुशंसा के पत्र मिले :-*
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली एवं महासचिव दिनेश वर्मा दानिश ने बताया कि अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ एवं कोरी/कोली समाज महापंचायत के इस संयुक्त प्रयास व झलकारीबाई की प्रतिमा की मांग पर कोली/कोरी समाज के 15 से अधिक सामाजिक संगठनों ने अपनी सहमति लिखित पत्र के माध्यम से झलकारी महासंघ को प्रदान की है।
*निम्नांकित सामाजिक संगठनों के पत्र मिले :-*
- श्री कोरी/कोली समाज महापंचायत, मित्र नगर, बड़ी ग्वाल टोली, इन्दौर
- आदर्श वस्त्रकार कोरी समाज, 14/8, मुराई मोहल्ला, छावनी, इन्दौर
- स्नेह वस्त्रकार कोरी समाज, सोमनाथ की नई चाल, एम.आई.जी. थाने के पीछे, इन्दौर
- मासिक सामाजिक पत्रिका कोरी संकल्प, 40/2, विजयवर्गीय नगर, सेक्टर ए सांवेर रोड़, इन्दौर
- कोरी समाज नवयुवक मंडल (पूर्वी क्षेत्र) 124, साॅलिड टेलर्स, बड़ी ग्वाल टोली, इन्दौर
- श्री महावर कोली समाज (रजि.) वेलफेयर सोसायटी, 14, महावर नगर, अन्नपूर्णा रोड़, इन्दौर
- श्री महावर विचार मंच, 315, महावर नगर, दशहरा अन्नपूर्णा रोड़, इन्दौर
- श्री राम मंदिर व्यवस्थापक कमेटी, श्री राम मंदिर, महावर नगर, इन्दौर
- कोरी समाज सुधारक संघ, गुना लाईन, 245- पाटनीपुरा, लालापुरा, कोरी समाज स्कूल, इन्दौर
- आदर्श पूर्वी कोरी समाज, 52/6, परदेशी पुरा, इन्दौर
- अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ, मालवा प्रांत
- अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ, इन्दौर सम्भाग





