अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *फिलिस्तीनी जनता के संघर्ष का समर्थन*

Share

*इंदौर।* फिलिस्तीन और इजराइल के मध्य जारी संघर्ष दिन- प्रतिदिन बर्बर और अमानवीय होता जा रहा है। हज़ारों बेगुनाह लोग जिनमें बुजुर्ग, बच्चे और औरतें भी शामिल हैं, मारे जा चुके हैं और मारे जा रहे हैं। इस युद्ध में साम्राज्यवादी देशों के दखल से विश्वशांति खतरे में पड़ गई है। पूंजीवादी मीडिया का इकतरफा एवं पक्षपातपूर्ण प्रचार पश्चिम एशिया की इस जटिल समस्या से विश्व की जनता का ध्यान भटका रहा है। यह संघर्ष फिलिस्तीनी जनता द्वारा  ज़ायनवादी हमलावरों के खिलाफ  लड़ाई है। इस समस्या का शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाधान होना चाहिए।

प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम त्रिपाठी महासचिव तरुण गुहा नियोगी इंदौर इकाई अध्यक्ष डाक्टर जाकिर हुसैन,सचिव हरनाम सिंह ने फिलिस्तीनी जनता द्वारा इजरायली औपनिवेशिक कब्जे से अपने देश को मुक्त करवाने के संघर्ष का समर्थन करते हुए है आह्वान किया है कि कि अविलंब गाज़ा पर किये जा रहे युद्धक हमले रोके जाएँ तथा शांति स्थापित की जाए। 

 अध्यक्ष ,सेवाराम त्रिपाठी,सचिव तरुण गुहा नियोगी,  इन्दौर इकाई अध्यक्ष डॉ जाकिर हुसैन,सचिवह रनाम सिंह

मो. 9229847950

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें