अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूजीलैंड को रौंदने के बाद भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, दिखा एक दम अलग अंदाज

Share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद भावुक नजर आए. अपनी कप्तानी में भारत को विश्व विजेता बनाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखी. जीत की मुहर लगते ही सूर्या ने अहमदाबाद की पिच की मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगा ली. ‘मिस्टर 360’ का यह भावुक अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. जैसे ही मैच का आखिरी विकेट गिरा और भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगी, ‘मिस्टर 360’ का एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. बल्लेबाजी में भले ही किस्मत ने साथ नहीं दिया, लेकिन एक चैंपियन कप्तान के तौर पर मिली इस सफलता ने उन्हें पूरी तरह भावुक कर दिया. जीत के तुरंत बाद जश्न मनाने के बजाय सूर्या पहले पिच की ओर बढ़े. उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी को उठाया और उसे अपने माथे पर लगा दिया. इसके बाद वो हार्दिक पंड्या के साथ तिरंगे में लिपटे नजर आए. केवल सर्या ही नहीं अन्‍य क्रिकेटर्स भी भावुक नजर आए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर भारत न केवल तीसरी बार चैंपियन बना बल्कि अपना टाइटल डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया. अब सूर्यकुमार यादव का कद दिग्गज कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गया है.

रिकॉर्ड्स की झड़ी और रनों का अंबार
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है.

विस्फोटक शुरुआत: सलामी जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में ही 92 रन जोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की.

·         बल्लेबाजों का तांडव: संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली. अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) ने भी कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं.

·         फिनिशिंग टच: अंत में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में नाबाद 26 रन जड़कर स्कोर को 255 तक पहुँचाया.

कीवियों का सरेंडर
256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह बिखर गई. पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और 158 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही भारत अपने घर पर वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें