अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सेना को जीत समर्पित, पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हुए सूर्यकुमार यादव*

Share

एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपने बयान में इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और देश के सशस्त्र बलों को समर्पित किया। 

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में एकतरफा जीत हासिल की। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 127 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा था। इसी साल अप्रैल में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी।

सूर्यकुमार यादव ने बयान से जीता दिल
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस जीत को सुरक्षा बलों के समर्पित किया और साथ ही पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही। सूर्या ने कहा, ‘बस कुछ कहना चाहता था। यह बिलकुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।’

भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।

कप्तान सूर्या का बर्थडे भी
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बर्थडे भी था। उन्होंने इसपर कहा कि यह जीत सुखद अहसास है और यह जीत मेरी तरफ से भारत को बेहतरीन ‘रिटर्न गिफ्ट’ है। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि अंत तक क्रीज पर बना रहूं और आज मैच समाप्त कर खुश हूं।’

सूर्या ने छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 127 रन बनाए। भारतीय टीम ने मुकाबले को 16वें ओवर में जीत लिया। कप्तान सूर्या के बल्ले से सबसे ज्यादा 47 रन निकले। उन्होंने छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें