अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ललित मोदी संग रिश्‍ते पर बोली सुष्मिता सेन- न शादी हुई न सगाई, जहां हूं खुश हूं

Share

गुरुवार को बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने अफेयर के बारे में पोस्ट शेयर कर गहमागहमी मचा दी। उन्होंने दावा किया था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स को डेट कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद से सुष्मिता सेन की शादी और फिर सगाई की तमाम गॉसिप्स सामने आने लगे। लेकिन सब अफवाहों को विराम लगाते हुए सुष्मिता सेन का ललित मोदी संग अफेयर पर पहला पोस्ट सामने आ चुका है। सुष्मिता सेन अपना स्टैंड रखा और कहा कि उनकी शादी और सगाई की नही हुई है।

इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने बेटियों के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता आज भी वही है जो सालों से रही है। उन्होंने लोगों और सोशल मीडिया के मुंह पर ताला लगाते हुए उन खबरों पर रिएक्ट किया जिसमें कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है और फिर कहा जाने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है।

ललित मोदी संग अफेयर पर सुष्मिता सेन ने सब साफ कर दिया
ललित मोदी संग अफेयर के बीच सुष्मिता सेन (Sushmita Sen First Post) ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं अपने हैप्पी प्लेस में हूं। न ही मेरी शादी हुई है न ही मेरी सगाई हुई है। बिना किसी शर्त वाले प्यार के बीच हूं। ये अब आप सभी लोगों के लिए पर्याप्त स्पष्टीकरण है। अब आप वापस अपने काम पर लौट जाएं। मेरी खुशियों को शेयर किया आपने, इसके लिए बहुत शुक्रिया। लेकिन इसका लेना देना आपसे नहीं है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।

sushmita sen confirm affair with lalit modi
सुष्मिता सेन ने कंफर्म किया ललित मोदी के साथ रिश्ता, फोटो शेयर कर बोलीं- शादी और सगाई नहीं बस प्यार है

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन का ललित मोदी के अफेयर पर रिएक्शन


नों की अपनी अपनी फैमिली
बता दें ललित मोदी (Lalit Modi) ने 14 जुलाई को पोस्ट शेयर करके सुष्मिता को बेटरहाफ बताया था। उन्होंने कहा था कि हम अभी दोनों परिवारों के साथ मिलकर वेकेशन से लौटे हैं। फिलहाल हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं रैने और आलीषा। वहीं ललित मोदी के भी दो बच्चे हैं एक बेटा और बेटी। दोनों के बीच 11 साल का उम्र का फासला है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें