अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टी-सीरीज़ और निर्देशक राज शांडिल्य विभिन्न महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स  के लिए आये एक साथ 

Share

*भारत के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल और मूवी स्टूडियो, टी-सीरीज ने आगामी प्रोजेक्ट  के लिए निर्देशक राज शांडिल्य के साथ हाथ मिलाया है। इस यूनिक कॉलेबॉरशन  के तहत, राज शांडिल्य विशेष रूप से भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और राज शांडिल्य और विमल के लाहोटी के थिंकिंक पिक्चरेज़ के बैनर तले निर्मित होने वाली विभिन्न शैलियों में विभिन्न फिल्मों और वेबशो का विशेष रूप से निर्देशन और सह-निर्माण करेंगे।*

*निर्माता और निर्देशक के बीच यह पहला सहयोग देश भर के नौजवनों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन नेटवर्क होगा जो उनके लिए कई अपॉर्चुनिटी क्रिएट करेगा।* *मशहूर  निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक राज शांडिल्य जिन प्रोजेक्ट  के रोस्टर में सहयोग कर रहे हैं, उनमे कई शैलिया हैं, जिसमें बड़े/मध्य बजट के टेंटपोल से लेकर छोटे बजट की कंटेंट  शामिल है, जिसकी घोषणा आने वाले महीनों में की जाएगी,टी-सीरीज़ केअध्यक्ष और प्रबंध*

 *निदेशक भूषण कुमार कहते हैं*,*”टी-सीरीज़  नए विचारों,कंटेंट और कहानियों की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं* *और राज जैसे क्रिएटिव माइंड  के साथ सहयोग करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है, उनकी एक अलग शैली है और हम उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”*

*लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य कहते हैं,”इस सहयोग के साथ, हमारा लक्ष्य केवल सफल होना नहीं है,बल्कि जॉनर  को परिभाषित करना,स्टैंडर्ड्स सेट करना और नई ग्राउंड को ब्रेक करना,मैं विज़नरी  भूषण कुमार के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं, जो दर्शकों की नब्ज को बखूबी पहचानते हैं।।*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें