मुलताई।*बीते मंगलवार से जारी झमाझम बारिश के चलते ताप्ती सरोवर में पानी लबालब हो जाने के बाद शनिवार सुबह ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो हो गया। गौरतलब है कि इस वर्ष जून माह में हल्की बारिश होने और बीते 19 जुलाई तक बारिश नहीं होने से ताप्ती सरोवर में पानी का संग्रहण नही हुआ था। सरोवर के स्टेशन रोड के घाट की ओर पानी के कम हो जाने से सरोवर के तल की भूमि दिखाई देने लगी थी। वही जून माह में एक दो बार हल्की बारिश हुई और उसके बाद बारिश नदारद हो जाने से सरोवर में पानी की आवक शुरू नहीं हो पाई थी। मंगलवार से आरंभ हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार से सरोवर को जलापूर्ति करने वाले जल मार्ग से पानी की आवक आरंभ हो गई। गुरुवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद सरोवर में शुक्रवार सुबह तक बड़ी मात्रा में जल संग्रहण होने से सरोवर लबालब हो गया था। दोपहर में हुई बारिश से शुक्रवार शाम तक सरोवर लबालब हो गया था। सरोवर के मध्य स्थित ताप्ती मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया था। वही शनिवार सुबह से सरोवर के ओवरफ्लो होने से सरोवर का पानी परिक्रमा मार्ग को पार करते हुए तप्तेश्वर शिव मंदिर की बाजू की सीढ़ियों से बहने लगा है। श्रद्धालु ताप्ती सरोवर के तट पर पहुंच कर तप्तेश्वर शिव मंदिर के बाजू की सीढ़ी से बह रहे पानी में स्नान का लुफ्त उठा रहे हैं।
You may also like
इंदौर के पांच पूर्व कलेक्टर दिल्ली में एक साथ दिखे
Share मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अलग-अलग मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से भी अधिकारी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसको लेकर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव पी नरहरि ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प...
3 min read
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर:मध्य प्रदेश से चावल, टेक्सटाइल, केले और दवाइयों के करोड़ों के निर्यात पर संकट
Share ईरान-अमेरिका की जंग से खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब प्रदेश के निर्यात कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। समुद्री मार्गों में अनिश्चितता और सुरक्षा चिंताओं के कारण राज्य से चावल, टेक्सटाइल और फार्मा...
4 min read
बाग में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज परफर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डाली रेड, 82 लाख का सोना और नकदी लूटकर फरार
Share फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर से करीब 82 लाख रुपये कीमत का सोना और नगदी लूट ली और फरार हो गए। यह वारदात धार जिले की बाग तहसील में हुई। बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुसे...
3 min read




