अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए टाटा और अजय सिंह ने लगाई बोली

Share

नई दिल्ली. कर्ज तले दबे सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए दो कंपनियों ने बोली लगाई है. कंपनी के लिए बोली लगाने वालों में स्पाइस जेट (Spice Jet) के प्रमोटर अजय सिंह और टाटा ग्रुप शामिल है. बता दें कि एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की आज आखिरी तारीख थी.

टाटा संस के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि उसने एयरलाइन के लिए बोली लगाई है. टाटा ग्रुप ने पहले ही दो एयरलाइन कंपनियों में हिस्सेदारी ले रखी है. इनमें एयर एशिया इंडिया शामिल है. यह लो कॉस्ट एयरलाइन है जबकि दूसरी फुल सर्विस एयरलाइन विस्तारा है.

एयर इंडिया पर है भारी भरकम कर्ज
बता दें कि एयर इंडिया पर भारी भरकम कर्ज है. यह करीब 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. जिसमें से 22,000 करोड़ रुपये एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेडट्रांसफर कर दिए जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन का कर्ज बढ़कर 43,000 करोड़ रुपये हो गया है और ये सभी कर्ज सराकारी गारंटी के तहत हैं. सरकार जब भी इसे किसी नए मालिक के हवाले करेगी इस कर्ज को सरकार भरेगी.

100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है तैयारी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार एयर इंडिया और इसकी लो-कॉस्ट सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा ग्राउंड होल्डिंग कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. वहीं मुंबई में एयर इंडिया की बिल्डिंग, दिल्ली में एयरलाइंस हाउस समेत अन्य प्रॉपर्टी भी इस बिक्री में शामिल हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें