अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘छावा’मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा

Share

भोपाल :विक्की कौशल अभिनित फिल्म छावा को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्टिभूमि पर नहीं है। फिल्म महाराज संभाजी के जीवन पर आधारित है। मध्य प्रदेश में फिल्म के टैक्स फ्री होने से इसके टिकटों की कीमत में गिरावट आएगी।

 धर्मवीर और हिंदवी स्वराज रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास पर बनी फिल्म छावा को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

बता दें कि विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की और अभिनेताओं की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल के एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रोल निभाया है।

बुधवार को सीएम मोहन यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन के आधारित फिल्म छावा अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी।

फिल्म देखने के लिए उमड़ रही भीड़

मध्य प्रदेश में भी फिल्म छावा को लेकर क्रेज है। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा घरों में जा रहा हैं। फिल्म की हर तरफ तारीफ भी हो रही है। फिल्म के टैक्स फ्री होने से फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

कई संगठनों ने की थी मांग

मध्य प्रदेश में फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने के लिए कई हिन्दू संगठनों ने मांग की थी। यह फिल्म सिनेमा घरों में 14 फरवरी को रिलीज की गई थी। इतिहास पर आधरित इस फिल्म को लेकर सीएम मोहन यादव की टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें