अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कर मुक्त मनोरंजन

Share

शशिकांत गुप्ते

गिरते हैं ख्याल तो गिरता है आदमी*
*जिसने इन्हें सम्भाला वह सम्भल गया
उक्त सुविचारों का स्मरण हुआ। ख्याल शब्द का अर्थ होता है, मन में उपजने वाले विचार। पुरानी बात याद आना।
कुछ क्षण के लिए मैं उक्त विचारों में खो गया, उसी समय मेरी जब से कुछ गिरने का आभास हुआ।देखा तो जेब से रुपये जमीन पर गिर हुआ था।
मुझे आश्चर्य इस बात नहीं हुआ कि,मेरी जेब से रुपया गिरा?
बार बार मैं रुपया उठाता,भारतीय होने के नाते माथे पर लगता, लेकिन बार बार रुपया गिरता रहा। आश्चर्य तो इस बात हुआ कि,इस बार रुपया गिरने की आवाज नहीं हुई? रुपया गिरने की आवाज नहीं होने का कारण खोजने लगा।
टी वी पर दिखाई जाने वाले सामाचारों का वॉल्यूम तेज था।
टी वी बहुत ही मनोरंजक खबरें प्रसारित रही थी।
बुलडोजर चलने की खबर तो बुलडोजर पर चढ़ कर गढ़ी जा रही थी। यह साहसी कारनामा ग्रेट इंडियन सर्कस की याद आ गई। यह दृश्य देखकर मन प्रसन्न हो गया।
चोर सिपाही की जगह
पुलिस, पुलिस के खेल की रोचक खबर देखने को मिली। एक प्रान्त की पुलिस दूसरें प्रान्त में जाकर आरोपी को पकड़ती है,एक प्रान्त पुलिस छुड़ाती है। एक प्रान्त की पुलिस दूसरें प्रान्त की पुलिस पर ही अपरहण का आरोप लगा देती है। इस मनोरंजक खेल के बाद देश की आमजनता के समक्ष पहेली उपस्थित हुई । पुलिस,पुलिस के खेल में आरोपी अपराधी सिद्ध होगा या नहीं? यह पहली बूजाओ?
एक हास्यास्पद खबर देखकर तो बहुत मनोरंजन हुआ जो दो हजार नोट पिछले कुछ समय से प्रचनल से बाहर हो रहें है। देश के उत्तरी क्षेत्र में ऐसे दो हजार के असंख्य नोटों का दर्शन टी वी पर हुआ। सम्भवतः नोट तो असली होंगे लेकिन इनका उपयोग काले धन के या गोर धन के रूप में किया जा रहा है था? यह जाँच का विषय है। जाँच होगी,लेकिन धन स्वामिनी पर आँच आएगी या नहीं यह भी एक अनुत्तरित प्रश्न है?
त्रेतायुग में जन्में रामभक्त हनुमानजी, कलयुगी रामभक्तों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहें हैं।
कलयुगी भक्त भगवान की स्तुति लाउड आवाज में स्पीकर के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहें हैं। यह समाचार देखकर मन भक्ति में पूर्णतया भावविभोर हो जाता है।
एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समाचार देखने को मिला। विदेश में भारतीय सजगप्रहरियों को सभागृह के बाहर ही प्रहरी बनाकर रखा गया। जब देश के प्रथम सेवक को पता चला तो वह अचंभित रह गएं और उनके मुखारबिंद से सहज ही निकल पड़ा Oh My God.
God मतलब भगवान ही होता है। भगवान मतलब निश्चित ही राम भगवान को ही याद किया होगा। यह समाचार देखकर जिस देश में यह घटना घटी उस देश की व्यवस्था के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित होने चाहिए?
इस तरह की खबरों पर विचार करतें हुए मै ख्यालों में खो गया।
पुनः स्वयं को संभाल कर मुख्य मुद्दे की ओर स्वयं का ध्यान आकर्षित किया।
मुद्दा है,रुपया गिरने की आवाज क्यों नहीं हुई। आठ वर्ष पूर्व रुपया गिरता था तो गली मौहल्ले से लेकर समाचारों की सुर्खियों में आवाज सुनाई देती थी। आवाज तो ऐसी सुनाई देती थी, मानो रुपया गिरने से देश की आर्थिक स्थिति पर कोई सुनामी आजाएगी।
परिवर्तन संसार का नियम है। यह सुविचार एकदम सही साबित हो रहें हैं। ऐसा परिवर्तन मतलब भूतों न भविष्यति जैसा है।
एक सुझाव है देश की जनता को सहनशीलता के लिए सहिष्णु भारतवासी का खिताब मिलना चाहिए।
एक मित्र से सलाह दी कि, भूतों न भविष्यति की सूक्ति को पूर्ण लिखों, सभी शंकाएं दूर हो जाएंगी।
एको अहं द्वितीयो नास्ति,भूतों न भविष्यति
एक मै ही हूँ दूसरा सब मिथ्या है। न मेरे जैसा कोई आया है न आ सकेगा।
इतना ही लिख पाया था कि बेटी के मोबाइल की रिंगटोन बजी।
सब कुछ सीखा हमने
ना सीखी होशियारी
सच है दुनिया वालों
हम है अनाड़ी

इसी फिल्म के गाने की यह पंक्तिया याद गई।
समझने वाले समाज गएं हैं
जो ना समझे वो अनाड़ी है।

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें