अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होता

Share

देपालपुर:-शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होता है बल्कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।उक्त उद्गार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अपर कलेक्टर रविकुमार सिंह ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा दो शिक्षको के सेवानिवृत्त समरोह में व्यक्त करते हुवे कहे। उन्होंने कहा कि  सेवानिवृत्त होने के बाद  अपना अमूल्य समय अपने परिवार जनों को दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी बी एल चौहान ने की विशेष अतिथि देपालपुर प्रेसक्लब अध्यक्ष संतोष जोशी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संध्या सरयाम उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र गीते थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उन्नत माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डी एस बाथम व गिरोडा के शिक्षक बालाराम चौहान के सेवानिवृत्त होने पर दोनो को शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया।

स्वागत भाषण मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल परमार ने दिया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने बाथम व चौहान के कार्यकाल की सराहना की। अतिथियों का स्वागत शिक्षक सुधीर चौहान, शिवलाल यादव, प्रेमनारायण पांचाल, श्यामलाल राठौर व शिक्षिका आभा जैन ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह सोहनलाल परमार ने भेट किये।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल सोलंकी ने किया। इस अवसर पर सुरेशचन्द्र त्रिवेदी, बाबूलाल दुबे, जीवनलाल पटेल, सुनील सोलंकी, अशोक वर्मा, राजन बिसूरिया, अनिता शुक्ला, सपना जैन, मुकेश माथुर आदि उपस्थित थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें