अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बिहार में 8 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की तैयारी!- तेजस्वी यादव*

Share

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि, निर्वाचन आयोग ने बिहार में 8 करोड़ लोगों के वोटर लिस्ट को साइड कर नया वोटर लिस्ट बनाने की तैयारी कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, बिहार में हार को देखते हुए मोदी जी डरे हुए हैं, नीतीश कुमार बार-बार दिल्ली जा रहे हैं और बिहार में गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी हो रही है.

‘वोट का राज मतलब छोट का राज’

तेजस्वी यादव ने कहा कि, लालू जी हमेशा कहते रहे हैं ‘वोट का राज मतलब छोट का राज’ समाज के अंतिम मैदान पर खड़े लोगों के अधिकार को यह सरकार छीनने का प्रयास कर रही है. इस तरीके का काम में साजिश की बू आ रही है. मानसून का समय है बिहार का 73% भूभाग बाढ़ से प्रभावित रहता है. बाढ़ के समय में लोग अपना जान बचाएगा या अपना कागजात लेकर निर्वाचन आयोग के पास जाएगा.

आधार कार्ड को मान्यता नहीं देना समझ से परे- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा है कि, निर्वाचन आयोग की तरफ से जो प्रूफ मांगा गया है, उसमें आधार कार्ड और मनरेगा का जॉब कार्ड वैलिड नहीं है. उन्होंने कहा कि, निर्वाचन की मतदाता सूची के लिए आधार कार्ड को क्यों नहीं मान्यता दी जा रही है. यह समझ नहीं आ रहा. आरएसएस के एक नेता ने आज फिर से संविधान को बदलने की बात कही है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें