अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तेलंगाना के CM की राज्य भाजपा अध्यक्ष को धमकी, कहा- फालतू बातें बंद करो, वरना जुबान काट दूंगा

Share

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय को भी खुलेआम धमकी दे दी। कहा- वो बकवास करना बंद करें, नहीं तो उनकी जुबान काट दी जाएगी।

राव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के उस वादे पर खफा थे जिसमें उन्होंने किसानों को फसलों को उचित दाम दिलाने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा- केंद्र ने साफ कर दिया है कि वो धान की फसल नहीं खरीदेगा। यही वजह है कि कृषि मंत्री ने किसानों से दूसरी फसल उगाने को कहा है ताकि उन्हें नुकसान न हो। केंद्र को रवैया और बर्ताव गैर जिम्मेदाराना है।

श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की

श्रीनगर के ही बेमिना में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की थी।

श्रीनगर के ही बेमिना में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की थी।

श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकवादियों ने 29 साल के एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला रविवार शाम हुआ। शुक्रवार को भी श्रीनगर के बेमिना में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की थी। ये जवान शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SKIMS) के सामने तैनात थे।
NCB के बुलावे पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे आर्यन खान
क्रूज ड्रग्स केस में जमानत पर बाहर चल रहे आर्यन खान को NCB की SIT ने आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे NCB ऑफिस नहीं पहुंचे। ANI के मुताबिक हल्का बुखार होने के कारण वे NCB ऑफिस नहीं पहुंच सके।

वानखेड़े को हटाए जाने के बाद टीम को लीड कर रहे NCB के DDG संजय सिंह के मुताबिक आर्यन को शनिवार को ही समन जारी कर दिया गया था, लेकिन वे पूछताछ के लिए NCB ऑफिस नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार को भी सवाल-जवाब के लिए समन भेजा गया था। दोनों रविवार को NCB ऑफिस पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक NCB जल्द NCP नेता नवाब मलिक से भी पूछताछ करेगी।

UP में जीका वायरस का कहर, कानपुर में 10 नए केस सामने आए
उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का कहर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को कानपुर में जीका के 10 नए केस सामने आए हैं। कानपुर सिटी के चीफ मेडिकल ऑफिसर नेपाल सिल ने बताया कि अब तक UP में आए जीका वायरस के मामलों की संख्या 89 पहुंच गई है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमत 10 रुपए और डीजल की 5 रुपए घटी

दिल्ली के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल 9 रुपए सस्ता मिलेगा। अब सिर्फ चंडीगढ़ ही पेट्रोल-डीजल के रेट में पंजाब के आसपास रहेगा।

दिल्ली के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल 9 रुपए सस्ता मिलेगा। अब सिर्फ चंडीगढ़ ही पेट्रोल-डीजल के रेट में पंजाब के आसपास रहेगा।

पंजाब में आज आधी रात से पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता मिलेगा। यह फैसला आज यानी रविवार आधी रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएगा। रेट कम करने के लिए पंजाब सरकार ने डीजल पर वैट 9.92% और पेट्रोल पर 13.77% घटा दिया है। चरणजीत चन्नी ने रविवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब नॉर्थ इंडिया में सबसे सस्ता तेल मिलेगा। यहां तक कि पंजाब में अब हरियाणा से भी सस्ता तेल हो गया है। हरियाणा के मुकाबले पंजाब में डीजल 3 रुपए और पेट्रोल 3.33 रुपए सस्ता मिलेगा। 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भूकंप के झटके
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को भूकंप के झटके से धरती कांपी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (NSMC) के अनुसार, भूकंप के झटके 120 किलोमीटर की गहराई तक थे। इसका केंद्र अफगानिस्तान में हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला थी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

बंगाल के मिदनापुर में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में शनिवार रात बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शंभु माइती के तौर पर हुई है। वह बीजेपी के युवा नेता थे। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह डेरिया दिघी इलाके में केलेघई नदी के पर शंभू घायल अवस्था में मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम शंभू को लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि TMC समर्थकों ने उनकी हत्या की है, लेकिन सत्ता पक्ष ने इससे इनकार किया है।

केंद्र ने जायडस कैडिला की वैक्सीन के 1 करोड़ डोज खरीदने का ऑर्डर दिया

केंद्र सरकार ने जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ डोज खरीदने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस टीके को देश के वैक्सीनेशन कैंपेन का हिस्सा बनाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबकि, ZyCoV-D वैक्सीन शुरुआती तौर पर एडल्ट्स को लगाई जाएगी। ZyCoV-D देश में ही बनी तीन-डोज वाली नीडल-फ्री वैक्सीन है। साथ ही कोरोना के खिलाफ DNA पर आधारित यह पहला टीका है।

राकेश टिकैत बोले- चुनाव में वोट की चोट से होगा सरकार का इलाज
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को मेरठ में कहा कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। किसान भूलने वाला नहीं है। पुलिस ने सत्ता के इशारे पर किसानों पर खूब लाठियां मारी हैं। आने वाले चुनाव में किसान वोट की चोट से बदला लेगा। सरकार की दवाई यानी वोट की चोट देकर इलाज करेगा। सरकार दूसरे तरीके से जीतने की कोशिश करेगी, लेकिन किसान किसी भी कीमत पर हार मानने वाला नहीं है। 

फर्रुखाबाद जेल में कैदियों का उपद्रव
यूपी के फर्रुखाबाद जिला जेल में साथी की मौत पर कैदियों ने रविवार सुबह जमकर उपद्रव किया है। कैदियों ने तोड़फोड़ कर पूरी जेल पर कब्जा कर लिया। इस दौरान आगजनी की गई। धुआं उठता देख अलार्म बजाया गया। पुलिसकर्मी कैदियों को काबू करने के लिए दौड़े तो उन्होंने पथराव कर दिया। मेन गेट पर भी कैदियों ने कब्जा कर लिया। कैदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर से मारपीट की है। इस दौरान जेलर अखिलेश कुमार का सरकारी मोबाइल मौके पर छूट गया। सूचना है कि कैदी जेलर के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

चेन्नई समेत कई इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ का अलर्ट जारी

तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून पिछले कुछ दिनों से एक्टिव है, जिससे राज्य में भारी बारिश हो रही है। सरकार ने बताया कि राज्य में औसत से 41% ज्यादा वर्षा हुई है। 9 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। भारी बारिश से एग्मोर, डाउटन, केएन गार्डन, पदलम, ओटेरी लेफ्ट ब्रिज, पड़ी ब्रिज, सत्य नगर शेल्टर, बाबा नगर, जीकेएम कॉलोनी और जवाहर नगर इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन बाढ़ प्रभावित इस इलाकों का दौरा करने वाले हैं।

बिहार में शराबबंदी में भी 15% लोग छलका रहे जाम
नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे (NFH-5) की रिपोर्ट ने 2020 में ही बिहार की शराबबंदी कानून की पोल खोल दी थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बिहार में 15% लोग शराब पी रहे हैं। शहरी इलाकों में 14 और ग्रामीण इलाकों में 15% लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। ड्राई स्टेट में हुए इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद भी बिहार सरकार गंभीर नहीं हुई और रिपोर्ट के बाद कोई एक्शन नहीं लिया। सिस्टम की सुस्ती से आज बिहार जहरीली शराब का दंश झेल रहा है। पिछले 5 दिनों में गोपालगंज, बेतिया और समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से 41 लोग की जान जा चुकी हैं।

MP में डेंगू के मरीज 12 हजार पार
मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहे डेंगू ने चिंता बढ़ा दी है। डेंगू मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। नवंबर के शुरुआती दो दिन में 361 मरीज मिले हैं। ग्वालियर डेंगू का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां 1 और 2 नवंबर को 72 मरीज मिले हैं। वहीं, कुल मरीजों की संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,539 पहुंच गई है। मंदसौर में ग्वालियर के बाद 1,244 डेंगू मरीज मिले हैं। 

मेक्सिको में ट्रक ने टोल बूथ को टक्कर मारी, 19 की मौत

मेक्सिको में एक ट्रांसपोर्ट ट्रक ने टोल बूथ और छह दूसरे वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। मेक्सिको सिटी को पुएब्ला से जोड़ने वाले हाईवे पर टक्कर के तुरंत बाद ही भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि टोल बूथ और गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

राजस्थान में हनीट्रैप, ISI की लड़कियां सेना के मूवमेंट के बारे में लेती हैं सुराग
राजस्थान में 8 महीने में हनीट्रैप के 17 से अधिक मामले सामने आए। ISI की खूबसूरत लड़कियां सोशल मीडिया के सहारे जवानों को अपने झांसे में लेती हैं। जाल में फंसाकर सेना के मूवमेंट और नए हथियारों के बारे में सुराग लेती हैं। यहां जानिए पाकिस्तान की ‘विष कन्याओं’ के बारे में। आखिए क्यों निशाने पर हमारे जवान होते हैं? 

पाकिस्तानी मरीन की फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत
गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग की। इसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और दूसरा घायल है। मृतक की पहचान श्रीधर के तौर पर हुई है। उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। यह घटना शनिवार रात की है। वारदात के समय भारतीय नाव भारत की सीमा में ही थी।

खेड़ा पुलिस स्टेशन में लगी आग, 25 गाड़ियां जलकर खाक

गुजरात में खेड़ा जिले के खेड़ा पुलिस स्टेशन परिसर में बीती रात आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 25 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिसमें ऑटो रिक्शा, मोटरसाइकिल और कारें शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह अभी तक नहीं पता चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।

आज से शुरू होगा भाजपा का मतदाता सूची संवर्धन अभियान
भाजपा मतदाता संवर्धन और मतदाता सूची कार्य के अंतर्गत विशेष संपर्क अभियान आज से शुरू करने जा रही है। इसके बाद 13, 21 और 27 नवंबर को कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची में गड़बड़ियों को ठीक करवाने व मतदाता संवर्धन आदि का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 21, 27 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर जा कर विशेष महा संपर्क अभियान भी शुरू किया जाएगा। सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के साथ सर्वे करेंगे।

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के घर पर ड्रोन अटैक

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के घर पर रविवार तड़के ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले को वो बाल-बाल बच गए। इराकी सेना ने बताया कि आज सुबह बगदाद स्थित पीएम आवास को निशाना बनाकर विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन से हमला हुआ। यह PM कदीमी की हत्या का प्रयास था। इस अटैक में PM कदीमी की सुरक्षा में तैनात कई लोग घायल हो गए। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें