अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 तेलुगु देशम की NDA में होगी वापसी

Share

नई दिल्‍ली । तेलुगु देशम नेताऔर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ लंबी मुलाकात की है। इस बैठक में जनसेना नेता पवन कल्याण मौजूद रहे। बैठक में आंध्र प्रदेश में भाजपा, तेलुगू देशम और जनसेना के बीच सीटों के तालमेल को अंतिम रूप दिया गया।

आंध्र प्रदेश में राजग के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए भाजपा ने तेलुगु देशम और जनसेना के साथ गठबंधन और सीटों के तालमेल पर अपना मंथन पूरा कर लिया है। गुरुवार देर रात चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर भाजपा नेतृत्व से गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर लंबी बातचीत की है।

सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से भाजपा 8 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि जनसेना के हिस्से में तीन सीटों के आने की संभावना है। बाकी 14 सीटों पर तेलुगू देशम चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, तेलुगू देशम इससे ज्यादा सीट चाहती है। यही वजह है कि भाजपा नेताओं ने देर रात तक एक सीट को लेकर लंबी चर्चा की है। पार्टी सूत्रों कहना है गठबंधन लगभग तय है और जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

खास बात है कि एनडीए कि लिए ‘400’ पार का नारा दे रही भाजपा के लिए दक्षिण भारतीय राज्य में यह गठबंधन अहम साबित हो सकता है। इसकी वजह है कि भाजपा कर्नाटक के अलावा किसी अन्य दक्षिण भारतीय राज्य में खास मौजूदगी दर्ज नहीं करा सकी है। बीते लोकसभा चुनाव में पांच राज्यों की 100 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर भाजपा सिर्फ 29 सीटें ही अपने नाम कर सकी थी।

इनमें 25 सीटें कर्नाटक और 4 सीटें तेलंगाना से आईं थीं। अगर तेदेपा की एनडीए में वापसी होती है, तो भाजपा को फायदा होने के आसार हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भी भाजपा के गठबंधन की चर्चाएं अंतिम दौर में हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें