धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है. इस फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो दिनों में यह भारत में 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार देगी. खास बात है कि ‘तेरे इश्क में’ ने अब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
साउथ स्टार धनुष की ‘तेरे इश्क में’ पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. कृति सेनन भी फिल्म में लीड रोल में नजर आईं. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले और ऑडियंस को भी यह बहुत पसंद आई. मजबूत ओपनिंग के बाद भी ‘तेरे इश्क में’ ने वीकडेज पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. अब इस फिल्म ने ‘विक्रम वेधा’ की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड दिया है. चलिए बताते हैं कि ‘तेरे इश्क में’ ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने गुरुवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया. पिछले दिनों के प्रदर्शन की तुलना में यह कम है, लेकिन फिल्म ने वीकडेज पर भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है. फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन 19 करोड़ रहा है, जो रविवार को दर्ज किया गया था. रिलीज के सात दिनों बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 83.60 करोड़ हो गया है.
‘तेरे इश्क में’ का भारत में कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन- 16 करोड़
दूसरा दिन-17 करोड़
तीसरा दिन- 19 करोड़
चौथा दिन- 8.75 करोड़
पांचवां दिन- 10.25 करोड़
छठवां दिन- 6.85 करोड़
सातवां दिन-5.75 करोड़
टोटल- 83.60 करोड़
‘तेरे इश्क में’ ने तोड़ा ‘विक्रम वेधा’ का रिकॉर्ड
र्ड
‘तेरे इश्क में’ ने लगाई हाफ सेंचुरी, काजोल की ‘मां’ का तोड़ा रिकॉर्ड
रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में ने अब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पार कर लिया है. साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 78.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. आज सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज हो रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपने दूसरे सप्ताह में ‘तेरे इश्क में’ कितना टिक पाती है. ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे.
शंकर और मुक्ति की लव स्टोरी है ‘तेरे इश्क में’
बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) की कहानी है, जिसकी शुरुआत तब होती है, जब वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट होते हैं. लेकिन मुक्ति, शंकर को छोड़ देती है. इसके बाद शंकर बुरी तरह टूट जाता है. फिर वह कड़ी मेहनत करता है और यूपीएससी परीक्षा पास करता है. इसके बाद क्या होता है, यही फिल्म की मूल कहानी है. ‘तेरे इश्क में’ प्रकाश राज, मोहम्मद जीशान अय्यूब और विनीत कुमार सिंह भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है. इससे पहले दोनों ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों के लिए साथ काम कर चुके हैं.





