अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नेपाली नागरिकों से टेरर टैक्स! एक रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वसूली

Share

इंदौर

इंदौर में बुधवार को नेपाली संस्कृति परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्व नेपाली नागरिकों से प्रतिदिन 1 रुपए के हिसाब से वसूलीकर माओवादियों तक पहुंचने का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले को गंभीर मानते हुए जांच कराने की बात कही है।

नेपाली संस्कृति परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - Dainik Bhaskar

इस ज्ञापन में कहा गया है कि इंदौर जिले में रोजगार के लिए आकर रहने वाले नेपाली नागरिकों पर कुछ असमाजिक तत्व और उनके छिपे संगठन दबाव बनाकर वसूली करते हैं। उनसे इंदौर में रहने के लिए 1 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से लिया जाता है। आरोप है कि इस पैसे का इस्तेमाल चीन समर्थित माओवादी संगठनों को मदद देने में किया जा रहा है।

ज्ञापन की कॉपी।

ज्ञापन की कॉपी।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि नेपाली नागरिकों से 1 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से वसूली करना और इस रकम का नेपाल के चीन समर्थित माओवादी संगठनों के लिए भेजने की बात मामले को बेहद गंभीर बना देती है।

बता दें, इंदौर जिले और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 40 हजार नेपाली नागरिक रोजगार के लिए रह रहे हैं। अब वसूली और माओवादी कनेक्शन ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें