दो दिवसीय आयोजन में सेमिनार और पीड़ित बच्चों का उपचार की जानकारी दी जाएगी
इंदौर ।मध्य प्रदेश थैलासीमिया वेलफेयर सोसाइटी थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान लगातार चला रही है इसी के तहत आगामी 1 मार्च से दो दिवसीय थैलेसीमिया मुक्त भारत मिशन की शुरुआत की जाएगी। 1 मार्च को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मौघे, पंडित कृपा शंकर शुक्ला, संतोष साल्वे, गुरमीत सिंह कौर ,और रितु ग्रोवर होंगे । अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त संचालक डॉक्टर शरद पंडित करेंगे ।
उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश थैलासीमिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं सचिव वंदना शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए और उनका उपचार किस तरह से किया जाए इस पर एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर प्राची चौधरी और डॉक्टर एस एस नैयर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ।
दो दिवसीय आयोजन स्वर्गीय नर्मदा देवी साल्वे की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।1 मार्च को थैलेसीमिया मुक्त भारत मिशन की शुरुआत होगी और 2 मार्च को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की एच एल ए जांच जांच की जाएगी। इसी दिन समाजसेवी और मध्य प्रदेश शासन को सेवा देते हुए सेवा निव्रत हुए चैतन्य रघुवंशी का सम्मान भी किया जाएगा। थैलेसीमिया मुक्त अभियान में लगातार सहयोग करने वाली समाजसेवी श्रीमती शशि प्रभा बाकलीवाल, श्रीमती सरिता काला, श्रीमती श्वेता खनूजा और श्रीमती राजरानी जैन का भी सम्मान किया जाएगा । ।






Add comment