अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नगरपालिक निगम रीवा के पशु वाहन दल के कर्मचारियों का धन्यवाद

Share

मध्यप्रदेश के रीवा नगर पालिक निगम के पशु वाहन के कर्मचारी श्री हीरालाल साकेत (चालक) , श्री फूलचंद बाल्मिक , श्री दीपक बाल्मिक , श्री अभिषेक बाल्मिक की हिम्मत और सूझबूझ आखिरकार काम आई . पशु वाहन दल के इन चारों कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद . गत 4 दिन से बैल के मुंह में फंसा टीन का डिब्बा आज सुबह 10 बजे के आसपास करीब 1 घंटे की जोखिम भरी मेहनत के बाद निकाला जा सका . मुंह में डिब्बा फसा होने के कारण बैल 4 दिन से भूखा प्यासा नेहरू नगर इंदिरा नगर की गली गली भटकते हुए तड़फ रहा था . इस दौरान डिब्बा निकालने की कोशिश करने वाले किसी आदमी को वह अपने पास नहीं आने दे रहा था . हमलावर हो जाता था . आखिरकार पशु वाहन के इन चारों कर्मचारियों के द्वारा उस बैल को हांका लगाकर डॉ मनमोहन सिंह के अस्पताल के बगल में इंदिरा नगर स्थित एक चाहर दीवारी वाले अहाते में किसी तरह अंदर करके उसके मुंह में फसे टीन के डिब्बे को निकालने के काम को अंजाम दिया गया . हमारे साथ इस अभियान के दौरान पूरे समय तक समाजसेवी डॉ तोषण सिंह और धीरज शुक्ला भी मौजूद रहे . नेहरू नगर स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक के मकान मालिक श्री ताम्रकार जी ने भी सहयोग किया . सभी ने इस मौके पर पशु वाहन कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया . बहुत-बहुत धन्यवाद .
अजय खरे नेहरूनगर रीवा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें