अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वो सेक्स स्कैंडल जिन्होंने भारतीय राजनीति में भूचाल ला दिया

Share

अशोक उपाध्याय 

संदीप कुमार में जब आप के मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आई थी तब अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें आप से बाहर निकाला जा रहा है. कुछ समय पहले हार्दिक पटेल की सेक्स सीडी ने भूचाल ला दिया था और कांग्रेस से लेकर भाजपा तक सभी ने इस मुद्दे को उठाया था. भारतीय राजनीति के ये तो एक दो किस्से हैं, लेकिन अगर नेताओं के आपत्तीजनक स्कैंडल की बात की जाए तो ऐसे कई मामले हैं जहां राजनीति में सैक्स स्कैंडल के कारण नेताओं की जिंदगी में खलबली मच गई हो. अतीत के उन सेक्स स्कैंडल्स की ओर चला जाता है, जिन्होंने रह- रह कर राजनीति में तूफ़ान उठाया और इसकी बलिवेदी पर महिलाएं तो चढ़ी ही, साथ ही भेंट चढ़ गयी राजनेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और उनका अब तक चलता आया शानदार सफ़र.आईए आपको उन सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल के बारे में बताएं जिसने भारतीय राजनीति में खलबली मचा दी-

हार्दिक पटेल MMS काण्ड:

हाल में गुजरात में पाटीदार आन्दोलन के युवा नेता हार्दिक पटेल विवाद में आये, जब उनका सेक्स विडियो का MMS लीक हो गया. महज तीन दिनों के अन्दर उनके छह क्लिप लीक हो गए. उन्होंने विरोधी पार्टियों को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया, पर MMS अपनी कहानी खुद बयां कर रहा था.

सुरेश राम सेक्स स्कैंडल  (1978):

1978 में प्रकाश में आये सुरेश राम सेक्स स्कैंडल ने जगजीवन राम की राजनीतिक नैया डुबो दी. जगजीवन राम आज़ाद भारत के पहले दलित प्रधानमंत्री हो सकते थे, अगर उनका पुत्र सुरेश राम सेक्स स्कैंडल में नहीं फंसते. इंदिरा गाँधी १९७७ के जनता पार्टी की लहर में लोक सभा का चुनाव हार चुकी थीं, जगजीवन राम कांग्रेस से अलग होकर जनता पार्टी में शामिल हो चुके थे, उनका संसदीय करियर लाजवाब था, उन्होंने अपने करियर में कभी लोक सभा का चुनाव नहीं हारा था, और साथ ही विभिन्न मंत्रिमंडलों का लम्बा अनुभव था. एक अच्छे प्रशासक और अनुभवी राजनेता के रूप में उनका लोहा सभी मानते थे.

दुर्भाग्य से तभी सूर्या नामक पत्रिका में उनके बेटे सुरेश राम की एक लड़की सुषमा चौधरी के साथ बेहद आपत्तिजनक अवस्था में तस्वीरें प्रकाशित हो गयीं. रोचक बात ये है कि ये तस्वीरें जिस पत्रिका में छपीं, उस पत्रिका की एडिटर और कोई नहीं, इंदिरा गाँधी की बहु मेनका गाँधी थीं, जिसके प्रकाशन में खुशवंत सिंह सहयोग किया करते थे.  आटोमेटिक पोलारोइड कैमरे के द्वारा खींची गयी तस्वीरों ने जगजीवन राम का बेडा गर्क कर दिया. जनता दल में मुख्य दावेदारी मोरारजी देसाई और चरण सिंह के बीच शुरू हो गयी. और पोलिटिकल हैवीवेट जगजीवन राम हासिये पर चले गए. राजनीतिक गलियारों में चर्चा चलती रही कि क्या जगजीवन राम राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हो गए, हालाकिं स्पष्ट उत्तर नहीं मिल सका.

गोपाल कांडा  और गीतिका शर्मा सेक्स स्कैंडल  (2012):

सेक्स स्कैंडल में नाम आने से पहले हरियाणा सरकार में मंत्री गोपाल कांडा का राजनीतिक करियर बुलंदी पर था, पर उनके MDLR एयरलाइन्स ( जो अब बंद हो चुकी है) में एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या ने उनकी राजनीतिक यात्रा पर बड़ा फुल स्टॉप लगा दिया.  5 अगस्त 2012 को गीतिका शर्मा ने आत्म ह्त्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में गोपाल शर्मा पर आरोप लगाया कि वो उसे परेशान किया करता था और अंततः उसने जीवन ख़त्म करने के अलावा कोई और उपाय नहीं छोड़ा. पुलिस जांच में ये बात खुल कर सामने आई कि जब से गीतिका ने कंपनी ज्वाइन की थी, उसके बाद उसे हर रोज देर शाम तक कांडा के चैम्बर में बैठना पड़ता था. कहा ये जा रहा था कि कांडा के गीतिका के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे और कई बार गीतिका को गर्भपात भी करवाना पड़ा था.

MDLR एयरलाइन्स 2009 में बंद हो गयी थी और अक्टूबर 2010 में Emirates Airlines में इसका विलय हो गया. गीतिका Emirates एयरलाइन्स ज्वाइन करने दुबई चली गयी, परन्तु गीतिका के प्रति पागल कांडा ने Emirates एयरलाइन्स को चिट्ठी लिख डाली कि गीतिका अच्छी कर्मचारी नहीं है, इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया जाए.गोपाल कांडा ने हर आरोप को सिरे से खारिज किया और कहा कि उसने गीतिका की हमेशा मदद करने की कोशिश की और उसकी MBA की पढ़ाई के लिए पैसे से मदद की. इतना ही नहीं, बल्कि उसने गीतिका को सिरसा में चलने वाले इंटरनेशनल स्कूल के ट्रस्ट का चेयरमैन भी बनाया था.पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई कि आत्महत्या के दो दिन पहले यानि 3 अगस्त को गोपाल कांडा के वकील ने फ़ोन पर गीतिका पर प्रेशर डाला कि वो एक पेटीशन पर sign कर दे ताकि एक और MDLR कर्मचारी अंकिता सिंह पर दर्ज FIR खारिज किया जा सके.

ये वही अंकिता सिंह थी, जिसका जिक्र गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में किया था. गीतिका ने आरोप लगाया था कि कांडा के अंकिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे और कांडा को अंकिता से एक बच्चा भी था.कहा ये जा रहा था कि गीतिका अंकिता से जलती थी और उसकी अंकिता से लड़ाई भी हुई थी. उसने अंकिता को कांडा से दूरी बनाकर रहने के लिए कई बार वार्निंग दी थी. संदेह ये है कि कांडा के प्यार में निराश होकर गीतिका ने आत्महत्या कर ली. 18 अगस्त को कांडा को गीतिका को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. 4 मार्च 2014 को कांडा को दिल्ली हाई कोर्ट से बेल मिल गयी.

महिपाल मदरना – भंवरी देवी सेक्स स्कैंडल (2011):

2011 में भंवरी देवी  सेक्स स्कैंडल ने राजस्थान में अशोक गहलौत सरकार को हिलाकर रख दिया. भंवरी देवी 36 वर्षीया ANM नर्स थी और महिपाल मदरना गहलौत मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री थे. ये केस उस समय रौशनी में आया जब भंवरी देवी के पति ने महिपाल मदरना पर अपनी पत्नी के अपरहण का आरोप लगाया.

जब इस केस की जांच हुई तो पता चला कि भंवरी देवी महिपाल मदरना और कांग्रेसी विधायक मलखान सिंह को विडियो क्लिप्पिंग को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी. विडियो क्लिप्पिंग में भंवरी देवी के इन दोनों नेताओं के साथ सेक्स रिकॉर्ड थे. और इन विडियो क्लिपिंग के एवज में भंवरी देवी इन दोनों नेताओं से करोड़ों रूपये मांग रही थी. अंत में मदरना और मलखान सिंह ने सुपारी किलर्स के जरिये भंवरी देवी की हत्या करवा दी. मदरना को जेल जाना पडा और साथ ही मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ा.

अमरमणि त्रिपाठी- मधुमिता शुक्ला सेक्स स्कैंडल (2003):

9 अप्रैल 2003 को लखनऊ में 24 वर्षीया कवियित्री मधुमिता शुक्ला को दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उसके अपार्टमेंट में गोली मार दी. उस समय मधुमिता 7 महीने के गर्भ से थी.जब पुलिस जांच शुरू हुई, तो बात सामने आई कि मधुमिता यूपी में मंत्री, अमरमणि त्रिपाठी की प्रेमिका थी. जांच में ये बात सामने आई कि मधुमणि  त्रिपाठी, जो अमरमणि त्रिपाठी की पत्नी थी, के इशारे पर मधुमिता को गोली मारी गयी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी.

शहला मसूद- जाहिदा परवेज़- ध्रुव नारायण सिंह सेक्स स्कैंडल (2011)

मध्य प्रदेश में भाजपा एमएलए ध्रुव नारायण सिंह एक रंगीले किस्म के इंसान थे. उनके कई महिलाओं के साथ सम्बन्ध थे. और इसका परिणाम उनकी एक प्रेमिका शेह्ला मसूद की ह्त्या के रूप में सामने आया. शेहला एक RTI एक्टिविस्ट थी, जिसकी ह्त्या सुपारी किलर्स ने ध्रुव नारायण सिंह की दूसरी प्रेमिका जाहिदा परवेज़ के इशारे पर कर दी. 

शेह्ला उस समय वन्य जीव संरक्षण के मुद्दे पर काम कर रही थी. इसके अलावा गुड गवर्नेंस, RTI एक्ट, पुलिस सुधार, महिला अधिकार आदि मुद्दे पर भी काम कर रही थी.  वो अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान के समर्थन में भी अनशन पर बैठी थी.

बाबूलाल नागर सेक्स स्कैंडल  (2013)

जयपुर की एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि राजस्थान के मत्री बाबूलाल नागर ने उसका यौन शोषण किया है. आरोपी के अनुसार, मंत्री ने उससे सरकारी नौकरी का वायदा किया और फिर उसका यौन शोषण किया. फिर मंत्री ने उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा अन्यथा उसका भी हश्र भंवरी देवी के जैसा होगा.इन आरोपों के मद्देनज़र बाबूलाल नागर को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.

आप पार्टी विधायक संदीप कुमार सेक्स स्कैंडल  (2016)

२०१६ में दिल्ली की आप सरकार में उस समय हडकंप मच गया जब मंत्री संदीप कुमार का सेक्स सीडी सामने आया. इसके चलते अरविन्द केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्री पद से हटा दिया. उस समय कुमार चाइल्ड वेलफेयर एंड सोशल वेलफेयर विभाग के मंत्री थे.

बॉबी सेक्स स्कैंडल और हत्याकांड  (1982):

1982 के बॉबी सेक्स और मर्डर केस में कई कांग्रेसी नेता आरोपी थे, जिसमे से विधानसभा स्पीकर का पुत्र भी था.  बॉबी सेक्रेटेरिएट में टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में काम करती थी. रहस्यमय परिस्थितियों में वो मृत पायी गयी. उस समय पटना के सीनियर एसपी किशोर कुनाल ने बॉबी के शरीर को कब्र से निकलवाया ताकि असली अपराधियों को पकड़ा जा सके.जैसे ही किशोर कुनाल एक प्रमुख कांग्रेसी नेता के बेटे को गिरफ्तार करने वाले था, मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने कांग्रेसी नेता के पक्ष में हस्तक्षेप कर दिया और किशोर कुनाल की पोस्टिंग पटना से बाहर कर दी. केस सीबीआई को सौंप दिया गया और फिर केस का कुछ नहीं हो पाया. अपराधी खुले आम घूमते रहे.

शिल्पी- गौतम सेक्स और हत्याकांड  (1999)

1999 में बिहार की आत्मा को कचोटने गौतम- शिल्पी हत्याकांड का खुलासा हुआ. इसके तार राजद नेता साधू यादव से जुड़े पाए गए. शिल्पी जैन पटना विमेंस कॉलेज की स्टूडेंट थी और उसका बॉयफ्रेंड गौतम राजद से जुड़ा हुआ था और साथ ही साधू यादव के साथ रेस्टोरेंट बिज़नस में पार्टनर भी था. शिल्पी और गौतम का बॉडी अर्ध नग्न अवस्था में कार में पाया गया. उनके शरीर पर मारपीट के निशाँ थे और साथ ही शिल्पी के बदन पर एक से अधिक पुरुष के वीर्य के ट्रेस पाए गए. लेकिन सीबीआई अनुसंधान इस निष्कर्ष पर पंहुचा कि प्रेमी जोड़ों ने आत्महत्या की. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स उन दिनों कह रही थी कि शिल्पी जैन के साथ बलात्कार हुआ और जब गौतम उसकी मदद के लिए आया, तो उसकी और शिल्पी दोनों की पिटाई हुई और फिर दोनों को पाइजन खाने को विवश किया गया.

जलगाँव बलात्कार काण्ड (1994)

1994 में राजनेताओं, बिज़नस मेन, और सरकारी पदाधिकारियों के एक ग्रुप पर महाराष्ट्र के जलगाँव शहर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा. गैंग स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था, उनका रेप करता था और फिर रेप का विडियो बनाता था. विडियो के आधार पर लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता था. दो कांग्रेसी नेता अरेस्ट हुए, पर साबुत के अभाव में बरी हो गए.

संजय जोशी सेक्स स्कैंडल  (2005):

संजय जोशी भाजपा के जनरल सेक्रेटरी थे, 2005 में एक सीडी सामने आया जिसमे उन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया.संजय जोशी आरएसएस प्रचारक थे और अपनी कड़ी छवि के लिए जाने जाते थे. उस समय ये बात उभरी कि ये सीडी पार्टी की अंदरूनी सत्ता की लड़ाई का नतीजा है. ऊँगली उस समय नरेन्द्र मोदी की ओर भी उठी, जिनके साथ उनकी अनबन थी.संजय जोशी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. बाद में उन्हें पार्टी में वापस स्थापित किया गया पर पार्टी में पुराना रूतबा नहीं पा सके.

केरल आइस क्रीम पार्लर सेक्स काण्ड  (1987):

1987 में केरल में एक सेक्स स्कैंडल उभर कर आया, जिसे आइस क्रीम सेक्स पार्लर स्कैंडल के नाम से जाना जाता है. इस सेक्स स्कैंडल का खुलासा तब हुआ जब कोजीकोड के एक एनजीओ ने कोर्ट में केस फाइल किया कि आइस क्रीम पार्लर का इस्तेमाल वैश्यालय के तौर पर हो रहा है और वहां समाज के दबंग लोग जिसमे नेता से लेकर अफसर सभी शामिल हैं, लड़कियों का यौन शोषण कर रहे हैं.  इस केस में केरल के एक मंत्री पी के कुन्हालिकुत्टी का नाम सामने आया. और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.

राघव जी सेक्स स्कैंडल  (2013)

मध्य प्रदेश की राजनीति के कद्दावर शख्सियत राघव जी पर अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध स्थापित करने के आरोप लगे. सीडी में शिवराज चौहान मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. पार्टी को बेहद नुकसान उठाना पडा. राघव जी को इस्तीफा देना पड़ा.राघव जी ने अपनी सफाई में कहा कि वो व्यक्ति पूर्व में उनके लिए काम करता था और उनके पैर दाबता था और उसने एक महीने पहले काम छोड़ दिया था.हालांकि उनके 29 वर्षीय नौकर के पास दूसरी कहाँ थी.उसके अनुसार, उनके यहाँ जो काम किया करते थे, उनकी पत्नियों के साथ राघव जी के सेक्स सम्बन्ध थे.

नारायण दत्त तिवारी सेक्स स्कैंडल  (2009):

पूरा देश उस समय स्तब्ध रह गया जब आँध्रप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल एन डी तिवारी राजभवन में तीन औरतों के साथ बिस्तर में पाए गए. एक तेलगु चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिये इस काण्ड का खुलासा किया.  तिवारी ने राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया और सार्वजनिक तौर से माफ़ी भी मांगी हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया कि इसमें उनके विरोधियों का हाथ है.

इससे पहले भी नारायण दत्त तिवारी  पर उँगलियाँ उठी थीं जब एक महिला उज्ज्वला शर्मा ने दावा किया था कि उनका बेटा रोहित शेखर वास्तव में तिवारी का बेटा है. बेटे ने भी डीएनए टेस्ट की मांग की.  तिवारी ने डीएनए टेस्ट से बचने का बहुत प्रयास किया, पर अंततः न्यायपालिका के आगे उन्हें झुकना पड़ा. डीएनए टेस्ट ने साबित किया कि तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं.

अभिषेक सिंह सिंघवी सेक्स सीडी स्कैंडल  (2012):

सीनियर कांग्रेस लीडर और कांग्रेस के प्रवक्ता तब सेक्स स्कैंडल में फंस गए जब उनका एक सीडी सामने आया. ये सीडी उनके पूर्व ड्राईवर ने फिल्माया था. सीडी में सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के अपने चैम्बर में एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए.उनके पुराने ड्राईवर, मुकेश कुमार लाल ने उन्हें ब्लैकमेल करने के इरादे से ये सीडी बनायी थी. सीडी को पब्लिक होने से रोकने के लिए सिंघवी ने हाई कोर्ट की शरण ली. हालाँकि हाई कोर्ट ने सीडी पर बैन लगा दिया, लेकिन तब तक सीडी को youtube पर अपलोड किया जा चुका था.इस सेक्स काण्ड से सिंघवी के साथ साथ कांग्रेस की भी काफी भद पिटी और कांग्रेस ने सिंघवी को अपने मीडिया पैनल से हटा दिया. हालाँकि कांग्रेस 2012 में सिंघवी को वापस मीडिया पैनल में लेकर आई.

आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार

sandeep-kumar-sex-scandal

2. भंवरी देवी और कांग्रेस के मंत्री का सेक्स स्कैंडल

bhavari-devi

3. एन.डी.तिवारी सेक्स स्कैंडल

nd-tiwari-sex-scandal

4 बाबूलाल नागर सेक्स स्कैंडल

babulal-nagar-sex-scandals

5. अभिषेक मनु सिंघवी सेक्स स्कैंडल
abhishek-manu-sex-scandal

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें