अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ईरान का हवाई मार्ग बंद होने से लंदन जा रहा विमान तीन घंटे हवा में रहने के बाद वापस लौटा*

Share

मुंबई,। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआईसी129 को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद तकनीकी कारणों से वापस मुंबई लौटना पड़ा है। यह उड़ान शुक्रवार सुबह 5:39 बजे मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई थी। एअर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया, क्योंकि ईरान के हवाई क्षेत्र में हालात अनिश्चित हो गए हैं और वहां का हवाई मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बयान में कहा गया, कि ईरान की वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र एअर इंडिया की कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या सुरक्षित रूप से वापस बुलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फ्लाइट एआईसी129, जो नियमित रूप से मुंबई से लंदन हीथ्रो के लिए उड़ान भरती है, ने बीच रास्ते से लौटने का फैसला लिया। इस दौरान विमान करीब तीन घंटे तक हवा में रहा। एयरलाइंस ने यात्रियों को सुरक्षित तरीके से मुंबई एयरपोर्ट पर उतार दिया है।

इसी के साथ यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए एयरलाइन वैकल्पिक उड़ान और जरूरी सेवाओं की व्यवस्था करने की भी बात कही है। स्थिति सामान्य होने तक एअर इंडिया ने प्रभावित मार्गों पर संचालन में सतर्कता बरतने के संकेत दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, वैश्विक एयर ट्रैफिक पर पश्चिम एशिया में उपजे तनाव का असर दिखने लगा है, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपने मार्ग बदलने या उड़ानें रद्द करने की नौबत आ रही है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें