अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए 17 मई की डेडलाइन, जज को अपनी सुरक्षा की चिंता; लेकिन ताजमहल के 20 कमरे बंद ही रहेंगे

Share

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए कमिश्नर को नहीं बदला जाएगा। गुरुवार को वाराणसी लोअर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में 17 मई को सर्वे रिपोर्ट मांगी है। यानी, इससे पहले सर्वे पूरा करना होगा। कोर्ट ने कहा कि सर्वे में बाधा डालने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने 2 सहायक कमिश्नर भी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने ऑर्डर दिया है कि सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक चप्पे-चप्पे का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ-साथ सहायक कमिश्नर विशाल और अजय प्रताप मौजूद रहेंगे। इधर, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम एक और मस्जिद नहीं खोना चाहते हैं।

कोर्ट ने कहा कि तहखाने से लेकर हरेक जगह की वीडियाग्राफी कराई जाए और उसे कोर्ट में सौंपा जाए।

कोर्ट ने कहा कि तहखाने से लेकर हरेक जगह की वीडियाग्राफी कराई जाए और उसे कोर्ट में सौंपा जाए।

मुस्लिम पक्ष ने इस मामले में कमिश्नर बदलने की मांग की थी। 3 दिन की सुनवाई के बाद कोर्ट ने बुधवार को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछले महीने वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर कमिश्नर नियुक्त करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इस मामले में वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट की 5 बड़ी बातें

  • सर्वे के दौरान वादी, प्रतिवादी, एडवोकेट, एडवोकेट कमिश्नर और उनके सहायक व सर्वे से संबंधित और कोई नहीं होगा।
  • कमिश्नर कहीं भी फोटोग्राफी के लिए स्वतंत्र होंगे। चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी की जाएगी।
  • जिला प्रशासन ताले को खुलवाकर या ताले को तुड़वाकर भी सर्वे कराएगा। डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी मॉनिटरिंग करे।
  • सर्वे पूरा कराने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी DM, पुलिस कमिश्नर की होगी।
  • जिला प्रशासन बहाना बनाकर सर्वे की कार्रवाई को टालने का प्रयास नहीं करेंगे।

बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी और अन्य देवी-देवताओं की रोजाना पूजा-अर्चना को लेकर है। 18 अगस्त 2021 को 5 महिलाएं ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मां श्रृंगार गौरी, गणेश जी, हनुमान जी समेत परिसर में मौजूद अन्य देवताओं की रोजाना पूजा की इजाजत मांगते हुए हुए कोर्ट पहुंची थीं। अभी यहां साल में एक बार ही पूजा होती है।

ओवैसी बोले- एक और मस्जिद नहीं खोना चाहता
वाराणसी लोअर कोर्ट के फैसले पर AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब एक और मस्जिद नहीं खोना चाहते हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि मैं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से अपील करूंगा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रूख करे।

ताज मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
उधर, ताजमहल के दरवाजे खुलवाने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि क्या हम जजों को इसी तरह के केस सुनने की ट्रेनिंग दी गई है।

ताज मामले में वाराणसी कोर्ट आज फैसला सुना सकती है।

ताज मामले में वाराणसी कोर्ट आज फैसला सुना सकती है।

भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह की याचिका पर कोर्ट ने कहा- कल आप कहेंगे जज रूम में जाना चाहते हैं, तो क्या आपके कहने पर कोर्ट रूम खोल देंगे? कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि पहले जाकर ताजमहल पर रिसर्च करो और फिर आओ। कोर्ट ने कहा कि रिसर्च करने में कोई रोके, तो मुझे बताना।

श्री कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला
इलाहबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि सभी अर्जियों को जल्द से जल्द निपटाएं। कोर्ट ने आगे कहा- सभी मामलों का निपटारा 4 महीने में कर लिया जाए। हिन्दू पक्षकार की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि मुकदमे की सुनवाई हर रोज हो।

महेंद्र प्रताप सिंह ने शाही मस्जिद हटाकर पूरी 13.37 एकड़ जमीन ठाकुर केशवदेव को सौंपने की मांग की है।

महेंद्र प्रताप सिंह ने शाही मस्जिद हटाकर पूरी 13.37 एकड़ जमीन ठाकुर केशवदेव को सौंपने की मांग की है।

‘मंदिर को ध्वस्त करके हुआ ईदगाह का निर्माण’
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण में वादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मुगल शासक औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में उस स्थान पर स्थापित विशाल मंदिर को ध्वस्त कराकर उसके मलबे से ही शाही ईदगाह का निर्माण कराया था, जिसके प्रमाण आज भी वहां मौजूद हैं और उन्हें मिटाकर इतिहास से खिलवाड़ कर प्रमाणों को नष्ट-भ्रष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश बोले- खाई पैदा करने की कोशिश
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में कुछ लोग खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि पुरानी चीजों से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। हम कोर्ट से निवेदन करेंगे कि इस पर ध्यान दें।


2. ताजमहल के बंद कमरे नहीं खुलेंगे, इलाहाबाद कोर्ट ने याचिका खारिज की
ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को भी फटकार लगाई। जज ने कहा कि इतिहास आपके मुताबिक नहीं पढ़ाया जाएगा। कल को आप कहेंगे कि आपको जजों के चैंबर में जाना है, तो क्या हम आपको चैंबर दिखाएंगे? याचिकाकर्ता का कहना था कि इन कमरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हो सकती हैं।

3. अंडमान में 15 और 26 मई को केरल पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को मानसून की पहली बारिश होने की उम्मीद जताई है। 26 मई को इसके केरल पहुंचने की संभावना है। केरल में यह अनुमान से 4 दिन पहले पहुंचेगा। यहीं से मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता है। मध्यप्रदेश में 16 मई से प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। देश में 70% बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून से ही होती है।

4. सिर्फ एक सांसद वाली पार्टी के रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका ने नए प्रधानमंत्री
रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। वे पहले भी 5 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 1993 में वे पहली बार 44 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। अब 73 साल के हो चुके विक्रमसिंघे अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं। उन्हें अमेरिका का समर्थक माना जाता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद रानिल ने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने का वादा किया है।

5. चेन्नई IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर, मुंबई ने 5 विकेट से हराया

पूरे टूर्नामेंट में डिरेल दिखी चेन्नई की टीम IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई के खिलाफ टीम सिर्फ 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धोनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मुंबई ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने 34 रनों की पारी खेली। पिछली बार की चैंपियन चेन्नई IPL के इतिहास में दूसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
.

खबर लेकिन कुछ हटके…
दुनिया के तीनों सुपरपावर की लीडरशिप बीमार; जिनपिंग, पुतिन और बाइडेन पूरी तरह फिट नहीं

दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देश अमेरिका, चीन और रूस की लीडरशिप बीमार हाथों में हैं। यूक्रेन से चल रही जंग के दौरान ही खबरें आई हैं कि 69 साल के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को कैंसर है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें पार्किंसन बीमारी होना बताया गया। 68 साल के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ‘सेरेब्रल एन्यूरिज्म’ से पीड़ित बताए जा रहे हैं। 79 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को बढ़ती उम्र की बीमारियों ने घेर रखा है। इन नेताओं की बीमारियां कितनी गंभीर हैं

कार्टूनिस्ट की नजर

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. फोटो जो खुद में खबर है…

पेंटिंग की तरह दिख रही यह फोटो दरअसल तबाही का दस्तावेज है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी आग 200 एकड़ जमीन को जला चुकी है। इसकी शुरुआत निगुएल शहर से हुई। यह कैलिफोर्निया के सबसे समृद्ध इलाकों में से एक है। आग से 20 घर जल चुके हैं। इनमें फोटो में दिख रहा बंगला भी है। यहां रहने वालीं जेनिफर मैककॉय ने बताया कि उन्होंने पहली बार शाम करीब 4:15 बजे धुआं निकलते देखा। दो घंटे से भी कम वक्त में धुएं के बादल और बड़े हो गए। करीब 50 किमी की रफ्तार से चल रही हवा ने आग को और भड़का दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें