देपालपुर। ग्राम बड़ौलीहौज से मंगलवार को राजस्थान के रामदेवरा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। सरपंच वासुदेव परमार ने जत्थे के रामचरण परमार, शिवशंकर भीलवाड़ा, अरिहंत भीलवाड़ा, राजकुमार भीलवाड़ा, लाखन भीलवाड़ा, शैलेंद्र भीलवाड़ा, बने सिंह भीलवाड़ा, तेजराम भीलवाड़ा, मनोहर परमार, जीवन राजोरिया, आकाश परमार का स्वागत कर मंगल यात्रा की कामना की। जत्था 4 दिन का सफर कर रामदेवरा पहुंचेगा। इस अवसर पर गणमान्य जन उपस्थित थे।
रामदेवरा के लिए जत्था रवाना





