अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के दशहरा मैदान में होगा संक्रांति का सबसे बड़ा आयोजन, रविवार को पारंपरिक खेलों के साथ हल्दी कुमकुम का भी कार्यक्रम 

Share

संक्रांति के कार्यक्रमों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और शहर में कई संस्थाओं और संगठनों के साथ इन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर का सबसे विशाल आयोजन दशहरा मैदान पर रखा गया है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने तथा इन्हें वर्तमान पीढ़ी में चलायमान बनाए रखने के उद्देश्य से मित्र संक्रांति महोत्सव Sankranti 2024 का आयोजन 14 जनवरी 2024 रविवार को दशहरा मैदान इंदौर में किया जा रहा है।

आयोजन में सुबह 10 बजे से पतंगबाजी महोत्सव होगा। इसके अंतर्गत पतंगबाजी (स्वदेशी धागे से) होगी। इसके साथ कई परंपरागत खेलों के अनूठे समागम का आयोजन भी होगा। दोपहर 12 बजे से “हल्दी-कुमकुम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर पतंग एवं रिफ्रेशमेंट उपलब्ध रहेंगे। पतंग उड़ाने के लिए देसी धागा (मांजा) स्वयं का लाना होगा। सशुल्क नाश्ते के काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस सक्रांति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें