इंदौर/उज्जैन
गुरुवार को वकील हाई कोर्ट में अपने प्रकरणों की सुनवाई करने पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं मिला। फिर जानकारी सामने आई कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिजिकल सुनवाई बंद कर दी गई। वर्चुअल सिस्टम से सुनवाई की जाएगी। पिछले दिनों स्टेट बार काउंसिल ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था कि संक्रमण की रोकथाम के लिए वर्चुअल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हालांकि फिजिकल के साथ वर्चुअल सिस्टम को विकल्प के रूप में रखा था, लेकिन अब इस सिस्टम से ही सुनवाई होगी।
वकीलों को लिंक भेजी गई जिसके बाद गुरुवार को प्रकरणों की सुनवाई हुई। शुक्रवार को लगने वाले प्रकरण की भी लिंक वकीलों को भेज दी जाएगी। वकीलों ने चीफ जस्टिस को सुझाव दिया कि हाई कोर्ट में इस वक्त पांच जज और करीब 80 वकील आ रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनकी संख्या कोर्ट परिसर से कम की जाना चाहिए।





