अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गेहूं की फसलें बिगड़ी, रंग पड़ा हल्का; दोपहर को फिर रुक-रुककर होती रही बारिश

Share

इंदौर

होली के पूर्व से इंदौर सहित मालवा-निमाड में हो रही हल्की बारिश के बाद हाल ही में हो रही बारिश का असर अब दिखाई देने लगा है। तीन-चार दिनों से प्रदेश के आधे हिस्से से ज्यादा क्षेत्रों में हुई बारिश व ओला वृष्टि के साथ अब मौसमी प्रभाव यहां भी हुआ है जिससे सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा व आसपास की गेहूं की फसलें खराब हुई हैं। यहां बीते एक-दो दिन में दाने बराबर ओले गिरे तथा बारिश हुई जिसके चलते गेहूं का रंग फीका होने के साथ उसकी गुणवत्ता में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के बाकी दिनों में तीन-चार दिन ही गर्मी रहेगी। कुल मिलाकर मार्च माह इस साल मानसून जैसा हो गया है। इस बीच सोमवार दोपहर 3 बजे फिर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही और फिर धूप निकल आई।

पकने के बाद ऐसी खराब हो गई फसलें।

पकने के बाद ऐसी खराब हो गई फसलें।

इंदौर के आसपास देपालपुर, बैंगनदा, चांदेड, बडोली, आगरा, सुमठा, नांद्रा, अटाहेडा, सुनाला, कटकोदा में फसलें काफी प्रभावित हुई। किसान लाखनसिंह गेहलोत के मुताबिक देपालपुर के शाहपुरा में फसलें सुरक्षित है जबकि आसपास के दो किमी के गांवों में ओला वृष्टि व बारिश से गेहूं की फसलें खराब हो गई है। किसानों को अब चिंता है कि अब इनके ऊंचे दाम नहीं मिल सकेंगे।

उधर, सांवेर के किसान बबलू जाधव ने बताया कि शनिवार को बारिश व रविवार को दाने बराबर ओले गिरे जिससे गेहूं खराब हो गया। मौैसम प्रभाव से वजन में हल्का होने के साथ क्वालिटी भी खराब हो गई है। फसल कटने के दौरान गेहूं में जो चमक रहती है वह अब नहीं रही। दूसरी ओर गौतमपुरा व आसपास की फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। बेटमा के पास लाहोली, लेपड आदि गांवों की फसलें भी खराब हुई है।

सोमवार दोपहर को फिर हुई बारिश। फोटो मल्हारगंज क्षेत्र का।

सोमवार दोपहर को फिर हुई बारिश। फोटो मल्हारगंज क्षेत्र का।

अब जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ था तथा धूप खिली है। आज भी दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक इस बार मार्च बिना तपे ही बीत जाएगा। 21 मार्च से 23 मार्च के बीत तापमान में इजाफा होगा लेकिन 24 मार्च से फिर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा जिससे तापमान में गिरावट के आसार है।

ऐसा ही हाल रविवार को भी रहा। रविवार को सुबह धूप खिलने के बाद दिन में बारिश हुई। इसके बाद बादल छाए और मौसम फिर ठण्डा हो गया। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है जिससे रविवार की रात भी ठण्डी रही।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें