अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिक्षक राजेंद्र ठाकुर का सराहनीय कार्य

Share

देपालपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितावद के शिक्षक एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग अनुसूचित जनजाति छात्रावास बिचोली मर्दाना की बालिकाओं की शिक्षा एवं भोजन सामग्री के लिए ₹1100 का चेक प्रदान किया। इस पुनीत कार्य के लिए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के सोहनलाल परमार, राजेंद्र आचार्य, अनिल तिवारी,श्रीमती चंचल उपाध्याय, श्रीमती रीना पाठक सहित समस्त जिला कार्यकारिणी की ओर से श्री ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर साथियों समाज जनों एवं इष्ट मित्रों से आह्वान किया कि जन्मदिन पर होने वाली फिजूल खर्ची ना करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित, समाज हित एवं परमार्थ के कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें