अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गंगा किनारे लगा शवों का ढेर: 24 घंटे जल रहीं चिताएं; कई शव सीधे नदी में बहाए जा रहे

Share

बक्सर

कोरोना संकट के बीच के बीच बिहार के बक्सर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है। सोमवार को यहां के चरित्रवन में शवदाह की जगह नहीं बची। बताया जा रहा है कि गांवों में पिछले एक-डेढ़ महीने से मौतें अचानक बढ़ गई हैं। मरने वाले सभी खांसी-बुखार से पीड़ित थे। चौसा श्मशान घाट पर आने वाले अधिकतर शवों को गंगा में फेंक दिया जा रहा है। इनमें से सैकड़ों शव किनारे पर सड़ रहे हैं।

चरित्रवन और चौसा श्मशान घाट पर दिन-रात चिताएं जल रही हैं। कब्रिस्तानों में भी भीड़ लगी रहती है। पहले जहां चौसा श्मशान घाट पर प्रतिदिन दो से पांच चिताएं जलती थीं, वहीं अब 40 से 50 चिताएं जलाई जा रही हैं। बक्सर में यह आंकड़ा औसतन 90 है।

7 शव जलाए, 16 को गंगा में प्रवाहित किया
चरित्रवन श्मशान घाट पर एक बार में 10 से अधिक शवदाह हो रहे हैं। यहां दिन-रात चिताएं जल रही हैं। चौसा में भी यही हाल हैं। रविवार को बक्सर में 76 शव सरकारी आंकड़ों में दर्ज हुए, जबकि 100 से अधिक का दाह-संस्कार हुए। रोजाना 20 से अधिक लोग शमशान घाट में रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराते हैं। चौसा में भी 25 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सात को जलाया गया तो वहीं 16 शवों का नदी में बहा दिया गया।

रोक लगाने के दिए हैं निर्देश: CO
चौसा CO नवलकांत ने बताया कि उन्होंने SDO के दिशानिर्देश पर रविवार को श्मशान घाट का जायजा लिया। रात में शव को दाह संस्कार करने में दिक्कत न हो उसके लिए जनरेटर लाइट की व्यवस्था की गई है। गंदगी को साफ करने के लिए दो लोगों को रखा गया है। साथ ही वहां पर दो चौकीदार और एक सलाहकार को नियुक्त किया गया है। वे दाह संस्कार करने वालों की डिटेल भी नोट कर रहे हैं।

(बक्सर से मंगलेश/सत्यप्रकाश के इनपुट के साथ)

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें