अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टैक्सों की लूट, भ्रष्टाचार और घोटालों की परिषद का विकल्प देने की कोशिश की है लोकतांत्रिक मोर्चे ने

Share

 हमारे पार्षद जीते तो नगर निगम परिषद में गरीबों पर अत्याचार का कोई फैसला नहीं होने देगे

 पाटनीपुरा की सभा में विभिन्न वक्ताओं ने जनता से लोकतांत्रिक मोर्चे को जिताने की अपील की

 इंदौर। लोकतांत्रिक मोर्चे के प्रत्याशियों का अपने-अपने वार्डों में एक बार का घर-घर जनसंपर्क अभियान पूरा हो गया है । मोर्चे के नेता और प्रत्याशी अब जनता के बीच सीधे संवाद के लिए नुक्कड़ सभाओं और आम सभाओं के माध्यम से रूबरू हो रहे हैं । ऐसी ही एक सभा पाटनीपुरा चौराहे पर हुई जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सेक्रेटरी जसविंदर सिंह,,, सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री, सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ,कैलाश लिम्बोदिया, रूद्रपाल यादव,  ओम प्रकाश करके,  सी एल सर्रावत, अरूण चौहान सहित कई वक्ता ने संबोधित करते हुए  लोकतांत्रिक मोर्चे ने पिछले 20 साल से इंदौर शहर में करों का बोझ लादकर लूट करने वाली परिषद में इस बार वामपंथी समाजवादी Vishal के पार्षदों को भेजने की उम्मीद से कई प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं

हमारे प्रत्याशी ईमानदार लड़ाकू और संघर्षशील है और वे अपने घोषणा पत्र को लेकर मैदान में है जिसमें पानी का बिल आधा कचरा शुल्क माफ 600 वर्ग फुट तक के मकानों को पूरी तरह से कर मुक्त फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित धाकड़ जॉन बनाने सहित मोहल्ला चिकित्सालय और मोहल्ला वाचनालय की स्थापना आदिवास वादे किए गए हैं इन वादों को लेकर जहां हमारे पार्षद परिषद में संघर्ष करेंगे मशीन मोर्चा सड़क पर भी संघर्ष करेगापाटनी पुरा चौराहा  हुई सभा की अध्यक्षता  काम.छगन लाल चौहान ने की, एवं संचालन .सुभाष शर्मा ने , आज की आमसभा को प्रदेश सचिव काम. जसविन्दर सिंह ने प्रभावी तरीके से सरल भाषा में प्रदेश सरकारी तन्त्र की कार गुजारी को विस्तार से बताते हूए कहा कि यह चुनाव अगले वर्ष होने वाले विधानसभा कााााा निर्धारण भी करेगा और तय  करेगा कि  शहर और प्देश में  लूटने वाले रहेंगे या इमानदारी से संघर्ष करने वाले ।सभा को  रामस्वरूप मंत्री, रामबाबू अग्रवाल,कैलाश लिम्बोदिया, सीएल सर्रावत, भागीरथ कछवाय, अरुण चौहान, विजय दलाल , रुद्रपाल यादव, ओम प्रकाश खटके, इत्यादि वक्ताओं ने भाजपा के भृष्ट सरकारीतंत्र एवं भाजपा के पार्षदों के भृष्टाचार, लुट.और नगर निगम द्वारा अनेतिक तरीकों से लिए जा टेक्स वसुली पर विस्तार से मतदाताओं को बताते हुए इनसे मुक्ति कैसे मिल सकती है उपाय दर्शाया और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व लोकतांत्रिक मोर्चा   के पार्षद उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है!

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें