अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*’करोड़पति’ लेडी स्मगलर का पूरा खानदान खूंखार;झोपड़ी से 48 लाख कैश, फ्लैट, सोना और चांदी…*

Share

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने लेडी स्मगलर सीमा नाथ को गिरफ्तार किया है। उसकी झोपड़ी से 48.50 लाख कैश मिले हैं। साथ ही अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, इससे साफ है कि स्मगलिंग से सीमा नाथ करोड़पति बन गई है। उस पर इंदौर में दर्जन भर मामले दर्ज हैं। सीमा नाथ का पूरा खानदान ही खूंखार है। उन पर हत्या, लूट और तस्करी के मामले दर्ज हैं।

करोड़पति निकली सीमा नाथ

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से गिरफ्तार सीमा नाथ तो करोड़पति निकली है। वह झोपड़ी में रहती थी लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके घर में जब दबिश दी तो आटे के डिब्बे में 48.50 लाख रुपए कैश मिले हैं। इसके बाद पुलिस की टीम को गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी है।


23 किलो चांदी और एक किलो सोना भी है पास

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसमें 23 किली चांदी और एक किलो सोना भी शामिल है। साथ ही एक फ्लैट भी इसने इंदौर में खरीद रखा है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि उसने करोड़ों की संपत्ति बना रही है।


घर में पालती थी सांप

वहीं, इलाके में सीमा का खौफ इतना था कि पुलिसकर्मी भी उसके घर में जाने से डरते थे। पुलिस के अनुसार वह अपने घर में सांप और बिच्छू पालकर रखती थी। इससे लोगों को डराती थी। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो इसने सांप को छोड़ दिया। घर में सांप को देखकर पुलिस जवान अंदर घुस नहीं पा रहा था।

इंदौर में फैला रखा है नेटवर्क

दरअसल, सीमा नाथ पहले अवैध शराब की तस्करी करती थी। इस दौरान वह ड्रग्स तस्करों के संपर्क में आई और ड्रग्स की तस्करी करने लगी। इंदौर के कई इलाकों में इसने अपना नेटवर्क फैला रखा था। ड्रग्स की डिलीवरी के लिए वह नाबालिगों का इस्तेमाल करती थी। घर से जो 48 लाख कैश मिले हैं, वह भी उसकी कमाई की है।

पूरा खानदान है खूंखार

वहीं, सीमा नाथ का पूरा खानदान ही खूंखार है। सीमा पर अकेले 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पति का नाम महेश टोपी है। यह भी एक खूंखार बदमाश है। सीमा की पहचान इससे जेल में हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि सीमा ने अपने पति महेश टोपी को हाल ही में एक महंगी बाइक भी दिलाई है। इसके साथ ही दोनों भाई भी हत्या के केस में जेल में बंद हैं। सीमा नाथ के भाई चेतन नाथ और अर्जुन ने लूट के दौरान एक कारोबारी की हत्या की थी। दोनों उम्रकैद की सजा काट रहे। सीमा ने इनके नाम पर भी इलाके में खौफ पैदा किया है। सीमा की मां औ पिता भी अवैध शराब की तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। सभी लोग अहीरखेड़ी इलाके में रहते हैं।

गौरतलब है कि सीमा नाथ अब पुलिस के शिकंजे में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही उनलोगों की पहचान कर रही है, जो इसके नेटवर्क से जुड़े हैं। सीमा नाथ के घर से एक करोड़ का ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें