अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मंडियों में लूट के शिकार किसानों को मंडी फंड से तत्काल भुगतान कराया जाए

Share

किसान संघर्ष समिति की 291वीं किसान पंचायत संपन्न*
 *14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में किसान आंदोलन की भावी रणनीति बनाई जाएगी*

 *छुट्टा पशुओं से फसल बचाने 75 फ़ीसदी सब्सिडी पर तारबंदी योजना शुरू की जाए*

गेंहू ग्रेडिंग के नाम पर किसानों की लूट बंद करे सरकार*

आज किसान संघर्ष समिति की 291वीं किसान पंचायत किसान संघर्ष के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसान पंचायत को मध्य प्रदेश के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ सुनीलम ने कहा कि 14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में आयोजित गई है। बैठक में किसान आंदोलन की भावी रणनीति तय की जाएगी। डॉ सुनीलम ने प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे एमएसपी की कानूनी गारंटी के संघर्ष से प्रदेश के हर किसान को जोड़ने की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि किसानों को 3 किसान विरोधी कानूनों की अपरोक्ष तरीके से प्रदेशों में वापसी के लिए सजग रहना चाहिए।
किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा रखे गए मुद्दों पर किसान पंचायत में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र भेजा गया।
किसान पंचायत के माध्यम से मांग की गई कि सागर जिले में स्वीकृत जेरा बांध परियोजना लंबे समय से लंबित है इसको प्रारंभ कर असिंचित क्षेत्र के गांवों तक नहर से पानी पंहुचाया जाए।
छुट्टा पशुओं की समस्या के चलते किसानों की फसलें अधिक पैमाने पर तबाह हो रही हैं। छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए 75 फ़ीसदी सब्सिडी पर तारबंदी योजना शुरू की जाए।
गेहूं खरीदी की नई गाइडलाइन से किसानों में आक्रोश है। ग्रेडिंग के नाम पर किसानों से 20 रुपये प्रति क्विंटल वसूली के नियम को तत्काल वापस लिया जाए।
विद्युत विभाग द्वारा किसानों के खिलाफ झुठे मुकदमें कायम किए जा रहे हैं तथा अनैतिक ढंग से विद्युत बिल वसूला जा रहा है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
फसल बीमा के मुआवजे के लिए किसान भटक रहे हैं, किसानों को सोयाबीन और गेहूं का 2 साल का बोनस का पैसा बकाया है उसे तत्काल किसानों के खाते में डाला जाए।
पिछले दो वर्षों से इंदौर सहित प्रदेश की विभिन्न मंडियों में किसानों की उपज खरीद कर व्यापारी फरार हो चुके है। उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इंदौर में 186 किसानों का 2019 से पौने तीन करोड़ रुपया बकाया है। उसका भुगतान भी नहीं हो रहा है। इंदौर के कलेक्टर द्वारा दो बार मंडी निधि से भुगतान किए जाने का प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। मंडियों में लूट के शिकार किसानों को मंडी फंड से तत्काल भुगतान कराया जाए।
वर्ष 2020 में नष्ट हुई खरीफ फसल की राशि किसानों के खाते में जमा की गई उसकी निकासी पर बैंको ने होल्ड कर दिया है। जिसका होल्ड हटाया जाए।
सिंगरौली जिले में पूर्व स्वीकृत गौड़ परियोजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जालपानी में ही बांध निर्माण करवाया जाए, चमारी डोल में निवासरत आदिवासियों को बेदखल न किया जाए तथा आदिवासियों पर क्रय-विक्रय के लगाये गये प्रतिबंध से तत्काल मुक्त किया जाए ।
सीहोर जिले में पार्वती रसाई सिंचाई परियोजना जो 20 हजार करोड़ की है। जिसमें सांका, श्यामजी, रावतखेड़ा, महुआखेड़ा आदि 8 गांव पूरी तरह डूब में जा रहे है। सिंचित भूमि को असिंचित बताया जा रह है। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के विस्थापन और पुनर्वास कानून को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके खिलाफ 42 गांव के किसानों ने पंचायत कर आन्दोलन की तैयारी का निर्णय लिया है। आज की किसान पंचायत में किसान आंदोलन के समर्थन का निर्णय लिया गया।
सभी फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बनवाने के लिए प्रदेश भर में किसान अधिकार यात्रा निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया।
राजधानी भोपाल के पास बैरासिया में गायों की सामूहिक मौत की उचित जांच तथा गौशाला संचालिका भाजपा नेत्री के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की किसान पंचायत ने राज्य सरकार से मांग की।
किसान पंचायत को अ.भा.किसान सभा के प्र.महासचिव प्रहलाद दास बैरागी, रीवा से संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक एड शिवसिंह, रीवा से शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंकु, इंदौर से अ.भा.कि खेत मजदूर संगठन के राज्य कमेटी सदस्य सोनू शर्मा, सागर से भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के अध्यक्ष संदीप ठाकुर, छिंदवाड़ा से किसान संघर्ष समिति की उपाध्यक्ष एड आराधना भार्गव, इंदौर से इंदौर- मालवा क्षेत्र संयोजक रामस्वरूप मंत्री, सिवनी से किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया, , सीधी- सिंगरौली के संयोजक निसार आलम अंसारी, सिंगरौली के जिलाध्यक्ष एड अशोक सिंह पैगाम, , सागर के जिलाध्यक्ष अभिनय श्रीवास, ग्वालियर से किसंस के उपाध्यक्ष शत्रुघन यादव,सिवनी से किसंस के संयोजक राजेश पटेल, मुलताई से किसंस के महामंत्री भागवत परिहार आदि ने संबोधित किया।
भागवत परिहार
कार्यालय प्रभारी, किसान संघर्ष समिति मुलतापी 9752922320

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें