अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पहले तीन तलाक दिया, फिर हिंदू बन पति ने की दूसरी शादी, अब पहली पत्नी मांग रही ‘इंसाफ’

Share

देश में तीन तलाक कानून लागू हो चुका है और इसके तहत सजा का प्रावधान है। इस बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन तलाक से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून के जानकारों को भी परेशानी में डाल दिया है। दरअसल, करीब तीन साल पहले एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया और दूसरी शादी कर ली। अब आरोपी की पहली पत्नी ने अदालत से इंसाफ मांगा है और उसके लिए तीन तलाक कानून का हवाला दिया है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, भोपाल में रहने वाला एक शख्स रेलवे में नौकरी करता है। 2004 में उसने एक मुस्लिम महिला से शादी की, जिसके बाद उनके दो बेटे हैं। हालांकि, साल 2017 में उस शख्स ने तीन तलाक बोलकर अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। 

हिंदू बन की दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि आरोपी ने इसके बाद हिंदू धर्म अपना लिया और एक हिंदू महिला से शादी कर ली। अब दोनों साथ रह रहे हैं। इस बीच पहली पत्नी ने भरण पोषण के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी और इंसाफ की मांग की है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें