अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में अश्लीलता फैलाने वाली युवती ने मांगी माफी, हुआ गलती का एहसास

Share

इंदौर। 56 दुकान और मेघदूत चौपाटी पर एक युवती द्वारा अश्लील कपड़े पहनकर वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय सामाजिक मंचों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विशेष रूप से मां अहिल्या मंच ने इस घटना को “संस्कृति पर धब्बा” करार देते हुए युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद युवती ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने वीडियो के लिए माफी मांगी। उसने कहा कि वह अपनी गलती मानती है और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करेगी। युवती ने यह भी कहा कि उसका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। खेद प्रकट करने के साथ सुसाइड की भी बात कही।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें