अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंफोसिस के पूर्व सीईओ को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ‘मिशन कर्मयोगी’ का अध्यक्ष बनाया

Share

ई दिल्ली
केंद्र सरकार ने इंफोसिस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस डी शिबू लाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें नौकरशाही में सुधार लाने में सरकार की मदद करने के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मिशन के तहत सरकार ने बुधवार को तीन सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

टास्क फोर्स में और कौन कौन
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से जारी एक आदेश के अनुसार शिक्षालोकम के संस्थापक और इंफोसिस लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शिबू लाल इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। इसमें शिबू लाल के अलावा वैश्विक प्रबंध परामर्श समूह इगॉन ज़ेंडर के सलाहकार गोविंद अय्यर और मानव संसाथन में विशेषज्ञ कंपनी पीपलस्ट्रॉन्ग के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ पंकज बंसल भी टास्क फोर्स का हिस्सा होंगे। भारतीय गुणवत्ता परिषद के प्रमुख आदिल जैनुलभाई इस टास्क फोर्स में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

मिशन कर्मयोगी को हाल ही में मिली थी मंजूरी
सरकार ने हाल ही में हाल ही में सरकारी अधिकारियों की सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी’ को मंजूरी दी थी। नौकरशाही में व्यापक सुधार लाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है। सरकार ने कहा है कि मिशन को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए एक विशेष प्रयोजन निकाय (एसपीवी) यानी कर्मयोगी भारत को एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत 100 प्रतिशत सरकारी स्वामित्व वाली इकाई के रूप में स्थापित किया जाएगा।

टास्क फोर्स को मिली है कुछ स्वतंत्रता
टास्क फोर्स समूहों का गठन करने, अतिरिक्त सदस्यों/विशेषज्ञों/विशेष आमंत्रितों को सहयोजित करने और क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से परामर्श करने के लिए स्वतंत्र होगा। यह एसपीवी के लिए संगठनात्मक संरचना पर अपनी सिफारिशें भी पेश करेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें