अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार – सरकार ने कहा कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार,नतीजे : कौन मारेगा चौका, कौन होगा बोल्ड?,संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें

Share

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने शनिवार को कहा कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि सदन में चर्चा के लिए पूरा माहौल बने और कहीं कोई व्यवधान न हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 63वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और इसके साथ ही उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने देश की मध्यस्थता प्रणाली को जकड़ रखा है और अन्य योग्य लोगों को मौका नहीं मिलता है। बांग्लादेश में शनिवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके पूरे देश में महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना चुनाव नतीजे : कौन मारेगा चौका, कौन होगा बोल्ड?

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में नई सरकार बनने वाली है। इन पांच राज्यों की 675 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रविवार को सिर्फ चार राज्यों के 635 सीटों पर ही वोटों की गिनती होगी। मिजोरम के उम्मीदवारों के फैसला अब 4 दिसंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं, मगर वहां कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद 199 सीटों पर ही मतदान हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है, जबकि राजस्थान में बीजेपी का पलड़ा भारी है। हिंदी प्रदेश के तीन राज्यों में 519 सीटों पर फैसला होना है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, 119 विधानसभा वाली तेलंगाना में कांग्रेस ने बढ़त ली है। निर्वाचन आयोग मतगणना की तैयारियां पूरी कर चुका है। वोटों की गिनती रविवार सुबह सात बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम से मतगणना शुरू होगी।

: दिल्ली में खराब मौसम के चलते 20 उड़ानें डायवर्ट, मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा

20 flights diverted due to bad weather in Delhi

अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों को जयपुर, अमृतसर, लखनऊ, अहमदाबाद और चंडीगढ़ भेजा गया।

खराब मौसम के चलते शनिवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 20 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों को जयपुर, अमृतसर, लखनऊ, अहमदाबाद और चंडीगढ़ भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 7:30 से 10:30 बजे के बीच कम दृश्यता के चलते उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। 13 उड़ानें जयपुर भेजी गईं। इसके अलावा, चार अमृतसर और एक-एक लखनऊ, अहमदाबाद और चंडीगढ़ भेजनी पड़ीं। सुबह 8:10 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिल्ली हवाईअड्डे ने कम दृश्यता के बारे में जानकारी दी।

इस बीच, विस्तारा एयरलाइंस ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कम दृश्यता के चलते उसकी तीन उड़ानों को दिल्ली हवाईअड्डे से डायवर्ट किया गया। दो उड़ानों को जयपुर व एक को अहमदाबाद भेजा गया। दिल्ली हवाईअड्डे के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह कम दृश्यता दर्ज की गई। घना कोहरा भी देखा गया।

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंची
राजधानी में हवा की गति तेज होने प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शुक्रवार के मुकाबले 19 सूचकांक कम है। 

शनिवार को सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। दिन में धूप पूरी तरह से नहीं खिली। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने परेशानी हो रही है। एक इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। 29 इलाकों में हवा बेहद खराब व दो इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही।

कमोबेश यही स्थिति मंगलवार तक बने रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को एक इलाके में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर में 401 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी हैं। साथ ही, 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां जहांगीरपुरी में 386, द्वारका सेक्टर 8 में 378, न्यू मोती बाग में 374, सीरीफोर्ट में 373, विवेक विहार में 371 व रोहिणी में 366 सूचकांक दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, दो इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। यहां डीटीयू में 267 व शादीपुर में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।

मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रही। रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 

सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। सफर इंडिया के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 174 दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 276 दर्ज की गई।

मुंबई में छापेमारी में 45 लोग गिरफ्तार, महाराष्ट्र में दिव्यांगों के लिए पहले आईटीआई का उद्घाटन

45 people arrested in raid in Mumbai Big News in hindi

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए महाराष्ट्र के पहले आईटीआई का उद्घाटन किया गया। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि लातूर के हरंगुल में स्थित आईटीआई का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जून 2024 से छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। 

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट-नौ ने शनिवार रात मुंबई के खार इलाके में स्थित एक आवासीय बिल्डिंग में छापामार कार्रवाई की। छापे में 12 महिलाओं सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 34 लाख रुपये नगद और सिक्के बरामद किए। साथ ही एक करोड़ रुपये से अधिक का जुआ उपकरण भी जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि अवैध जुआ गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दिव्यांगों के लिए आईटीआई का उद्घाटन
दिव्यांग व्यक्तियों के लिए महाराष्ट्र के पहले आईटीआई का उद्घाटन किया गया। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि लातूर के हरंगुल में स्थित आईटीआई का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जून 2024 से छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। संस्थान दिव्यांग लोगों के लिए एक मार्गदर्शक बनेगा। खेल और युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे ने कहा कि आईटीआई दिव्यांगों को मुख्य धारा में शामिल करने में मदद करेगा। 

तमिलनाडु सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 लोग घायल हैं। सभी घायल अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज चल रहा है।

एनआईटी श्रीनगर में विवाद के बाद बाहरी राज्यों के तीन हजार छात्रों को भेजा घर, एक पोस्ट से हुआ बवाल

After controversy in NIT Srinagar, three thousand students from outside states sent home

संस्थान में लगभग तीन हजार बाहरी तथा 500 स्थानीय छात्र पढ़ते हैं। संस्थान को तनाव के बीच बंद कर दिया गया है। डीन की ओर से सभी छात्रों को शनिवार को सुबह 10 बजे तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के एक गैर स्थानीय छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट के बाद पैदा हुए माहौल के बीच शनिवार को बाहरी राज्यों के छात्रों को घर भेज दिया गया। संस्थान में लगभग तीन हजार बाहरी तथा 500 स्थानीय छात्र पढ़ते हैं। संस्थान को तनाव के बीच बंद कर दिया गया है। डीन की ओर से सभी छात्रों को शनिवार को सुबह 10 बजे तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

सूत्रों के अनुसार सुबह के समय बाहरी राज्यों के छात्रों को गाड़ियों में रवाना किया गया। उनके काफिले को पुलिस की गाड़ियों द्वारा एस्कॉर्ट कर जम्मू तक भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, विवादित बयान को लेकर कश्मीर विश्वविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने के बाद यह फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उन्हें घरों की ओर रवाना करने का निर्णय लिया गया। हालांकि किसी भी अधिकारी द्वारा कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। उक्त छात्रों के एनआईटी से कड़ी सुरक्षा में रवाना होने के वीडियो भी सामने आए हैं।

पोस्ट करने वाले छात्र के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
विवादित पोस्ट करने वाले छात्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पोस्ट के बाद इस छात्र को संस्थान से घर भेज दिया गया था। उसके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई थी।

आकर्षक होगी दारुल उलूम की गोलाकार लाइब्रेरी, रखी जा सकेंगी 10 लाख पुस्तकें, यह है डिजाइन की खासियत

Deoband: Darul Uloom's circular library will be attractive

पुरानी लाइब्रेरी में रखी नायाब पुस्तकों के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से नई लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आखिरी पड़ाव में है। 

विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम को जल्द ही नई लाइब्रेरी की सौगात मिलने वाली है। पुरानी लाइब्रेरी में रखी नायाब पुस्तकों के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से नई लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आखिरी पड़ाव में है। लाइब्रेरी की खूबसूरत इमारत लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जो गोलाकार होगी।

दरअसल, दारुल उलूम में स्थित लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या लाखों में हो जाने के चलते इसका पुराना भवन छोटा पड़ने लगा। जिसे देखते हुए संस्था की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा ने नई लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था और इसके निर्माण के लिए करीब 8 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। वर्ष 2006 में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो धीरे-धीरे इसका बजट भी बढ़ता चला गया। वर्तमान में इसका बजट करीब 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। गोलाकार लाइब्रेरी की इमारत की खूबसूरती लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। दारुल उलूम के साथ-साथ यह लाइब्रेरी भी देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। लाइब्रेरी के चारों ओर लिफ्ट लगाई जाएंगी ताकि सात मंजिला इमारत में ऊपर-नीचे जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कि 2 लाख 62 हजार वर्ग फीट में बने सात मंजिला गोल भवन की ऊपरी चार मंजिलों में लाइब्रेरी होगी। जिसमें 10 लाख से अधिक पुस्तकें रखने की व्यवस्था होगी, जबकि पहली व दूसरी मंजिल में कन्वेंशन हाल और तीसरे मंजिल में हदीस की कक्षा चलेगी। 

डिजाइन ऐसा की चारों तरफ से आती है हवा
लाइब्रेरी के भवन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें किसी भी रुख से चलने वाली हवा अंदर जरूर पहुंचेगी। छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए लाइब्रेरी के अंदर तेज रोशनी वाली लाइटें लगाई गई हैं। जिनके जलने पर लाइब्रेरी पूरी तरह जगमगा उठती है।

लाइब्रेरी पर विवाद भी रहा
वर्ष 2019 में बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने दारुल उलूम की लाइब्रेरी पर कथित तौर पर हेलीपैड बनाए जाने तथा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। जिसके बाद सीएम कार्यालय से मामले की जांच के आदेश हुए थे।

तत्कालीन डीएम आलोक कुमार पांडेय व एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने इसकी जांच की थी जिसमें हेलीपेड तो बनना नहीं पाया गया, लेकिन बिना अनुमति निर्माण कार्य होना मिला था। जिसमें भवन को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी और कंपाउंडिंग की गई थी। इसमें दारुल उलूम प्रबंधन की ओर से सहयुक्त नियोजक मेरठ कार्यालय में जुर्माना भी जमा कराया गया था।

जम्मू-कश्मीर की कीरू हाइड्रो पावर में भ्रष्टाचार…चार शहरों में सीबीआई के छापे, मिले अहम दस्तावेज

Corruption in Kiru Hydro Power of Jammu and Kashmir...CBI raids in four cities

परियोजना के लोक निर्माण कार्य के लिए 2,200 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था, जिसके खिलाफ राज्य के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आवाज उठाई थी। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर की कीरू जल विद्युत परियोजना में रिश्वतखोरी के मामले में चार शहरों में छह ठिकानों पर छापे मारे। परियोजना के लोक निर्माण कार्य के लिए 2,200 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था, जिसके खिलाफ राज्य के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आवाज उठाई थी।

मलिक ने दो परियोजनाओं को मंजूरी के एवज में 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की शिकायत की थी। मामले में दो निजी व्यक्ति कंवलजीत सिंह दुग्गल और डीपी सिंह जांच के घेरे में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आईटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लि. के कंवलजीत और डीपी के तीन ठिकानों के अलावा कंपनी के दिल्ली, शिमला, नोएडा व चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए। इस मामले में सीबीआई ने पिछले वर्ष 21 अप्रैल, 6 जुलाई और इस वर्ष 17 मई को भी तलाशी ली थी। मलिक ने आरोप लगाया था कि एक फाइल में आरएसएस के एक बड़े कार्यकर्ता की दिलचस्पी थी।

सीबीआई जांच में कीरू परियोजना में घोटाले का पर्दाफाश हुआ। एजेंसी मलिक से बतौर गवाह पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट प्रा. लि. के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, पूर्व अधिकारी एमएस बाबू, एमके मित्तल, अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लि. के खिलाफ पहले ही केस दर्ज है। 

छापे में अहम कागजात मिले
अधिकारी ने बताया कि छापे में कई अहम कागजात और कई लोगों की संलिप्तता के सुराग मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि परियोजना के अधिकारी और कुछ निजी कंपनियों की सांठगांठ से नियमों को ताक पर रखकर इसका टेंडर पटेल इंजीनियरिंग कंपनी को दिया गया। पटेल इंजीनियरिंग इस मामले में मुख्य आरोपी है।

दिल्ली: लोकसभा स्पीकर को लिखे अपने पत्र पर BSP सांसद दानिश अली ने कहा, “मैंने कल लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है कि यह क्या हो रहा है? पीड़ित को ही आरोपी बनाने की कोशिश हो रही है। एक तरफ एथिक्स कमेटी बुलेट ट्रेन की तरह कार्रवाई कर रही है… वहीं जो घटना उससे पहले हुई, पूरी दुनिया ने देखा जिसमें सब कुछ कैमरा पर है उसमें गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही।”

 उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 बसों, 38 इंटरसेप्टर वाहनों और 12 प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाई।

लालू यादव के विधायक का बेटा बना चपरासी, उस पर भी वेटिंग लिस्ट में भतीजा… गजब!

आरजेडी प्रमुख लालू यादव का विधायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे का चपरासी पद पर चयन हुआ है। झारखंड के कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश कुमार का चतरा कोर्ट में चपरासी पद पर चयन हुआ है। बताया जा रहा है कि मंत्री जी की भतीजे रामदेव कुमार भोक्ता का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। दरअसल, शुक्रवार को चतरा व्यवहार न्यायालय ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति का रिजल्ट जारी कर किया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने कोर्ट में पेश की 60 पन्नों की चार्जशीट

नई दिल्ली: आप नेता संजय सिंह आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में फंसते जा रहे हैं। आज ईडी ने उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में 60 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसी साल अक्टूबर में कई घंटों की पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

पाकिस्तानी हैदर की मां ले रहीं अंतिम सांसें, गुलाम पहुंचे, क्या अब सीमा की भी होगी घर वापसी?

Pakistan Seema Haider: पाकिस्तान से भारत भाग कर आई सीमा हैदर के पति गुलाम अपने बच्चों की वापसी में जुटे हैं। गुलाम हैदर की मां बीमार है और इस कारण वह पाकिस्तान लौट आए हैं। इस बीच खबर आई है कि गुलाम हैदर के वकील बच्चों को लाने में जुटे हैं और इसके लिए कई प्लान बनाए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें