अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सड़क पर लक्जरी कार स्वाहा:गाड़ी चला कर गैरेज ला रहा था मैकेनिक

Share

इंदौर

इंदौर बाईपास पर चलती लक्जरी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले कार खाक हो गई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना शुक्रवार दोपहर इंदौर बायपास बंगाली चौराहे के पास की है। यहां लैंड रोवर गाड़ी में अचानक से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। गाड़ी में मौजूद मैकेनिक ने बताया कि कार में करीब 20 लीटर से ज्यादा डीजल है। इस कारण से विस्फोट की आशंका थी। ड्राइवर ने अचानक गाड़ी से निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास से जा रहे लोगों को दूर किया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आधे घंटे पहले ही कार मालिक ने मैकेनिक को बुलाया था

गाड़ी मालिक रंजन सोलंकी के मुताबिक वह सुबह महू स्थित घर से लैंड रोवर MP-09-NW-0004 से इंदौर के लिए निकले थे। रास्ते में गाड़ी बंद हो गई। उन्होंने मैकेनिक को फोन कर समस्या बताई। मैकेनिक ने गाड़ी चला कर इंदौर लाने के लिए कहा। इस पर रंजन ने मना कर दिया। रंजन ने मैकेनिक को ही गाड़ी टो करके लाने के लिए कहा। कुछ देर में मैकेनिक आया। चाभी मैकेनिक को देकर रंजन दूसरी गाड़ी से एमजी रोड स्थित ऑफिस निकल गए।

हादसे के वक्त मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग इसका वीडियो बनाने लगे।

हादसे के वक्त मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग इसका वीडियो बनाने लगे।

गुरुवार को गाड़ी ठीक कर लाकर दी थी

रंजन के मुताबिक गाड़ी काफी समय से खराब थी। पैसे देने के बाद भी मैकेनिक ठीक नहीं कर रहा था। गुरुवार दोपहर जब मैकेनिक गाड़ी देने आया, तो भी इंजिन में से धुआं उठ रहा था। मैकेनिक ने कहा कि आप एक दिन चलाएं, इसे कल ठीक कर दूंगा।

गाड़ी को जल्द ठीक करने में गलती

लग्जरी गाड़ी के इंजीनियर संदीप परिहार ने भास्कर को बताया कि इस रेंज की गाड़ी में अचानक आग नहीं लगती। आशंका है कि मैकेनिक ने जल्दबाजी में गलत वायरिंग कर दी होगी। वहीं, आजकल बाजारों में सभी लग्जरी गाड़ियों के लिए एक स्कैनर है, जिसकी सहायता से गाड़ी को आसानी से चेक कर सकते हैं। यह स्कैनर टैबलेट के अंदर बना हुआ सॉफ्टवेयर है। जिसे स्टीयरिंग के नीचे बने प्लग में लगाते ही वह गाड़ी की समस्याएं बता देता है। यदि लंबे समय से गाड़ी खड़ी थी, तो मैकेनिक को स्कैनिंग करके देख लेना था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें