अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जिस मंत्री के भतीजों को आबकारी कारोबारियों ने जमकर पिटाई की थी अब उसके भी बढऩे लगे भाव?

Share

भोपाल)। एक कहावत है कि अच्छे व्यहवार का कोई आर्थिक मूल्य भले ही न हो लेकिन अच्छे व्यवहार करोड़ों दिलों को खरीदने की शक्ति रखता है, लेकिन शिवराज मंत्रीमण्डल में ऐसे कई मंत्री हैं जो जनता के दिलों पर नहीं बल्कि पैसा वसूलकर अपनी शान-औ-शौकत बढ़ाने में लगे रहते हैं, मजे की बात यह है कि जिस बुंदेलखण्ड के मंत्री के भतीजों की बात इन दिनों राजनैतिक गलियारों में है उन्हीं मंत्री के भतीजों को वहीं के एक शराब कारोबारी ने जमकर धुनाई की थी कि मंत्री भी वोट की खातिर उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाए थे, आज पुन: मंत्री बनने के बाद उन्हीं मंत्री के भतीजे लोगों को धमकियां देने में लगे हुए हैं

मजे की बात यह है कि इसी बुंदेलखण्ड के एक मंत्री ऐसे हैं जो लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करके लोगों के दिलों पर राज करने की क्षमता को प्रमुखता देते हैं यही वजह है कि वर्षों से वह अपने क्षेत्र से विजयश्री प्राप्त करते आए हैं, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने की बजाय जिले के एसपी के बगल में खड़ा होकर मूंछों पर ताव देकर अपने कपड़ें पर दाग न आ जाये इस को ही ज्यादा तवज्जो देने वाले बुंदेलखण्ड के एक मंत्री अपनी शान-औ-शौकत और परिसम्पत्ति बढ़ाने में लगे हुए हैं, तभी तो यह स्थिति है कि लोगों के दिलों में राज करने वाले मंत्री से उनका काम्पटीशन चलता है लेकिन फिर भी वह अपने अच्छे व्यवहार के चलते लोगो के दिलों पर राज नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनकी कार्यशैली में मीठा बोलना, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना और मतादाताओं को अपने परिजन की तरह समझना उनकी डिक्शनरी में नहीं है और उनकी डिक्शनरी में तो नोट कमाना और जब वोट की बात आये तो मतदाताओं के वोट भी नोटों की बदौलत खरीदने की परम्परा है, हालांकि बुंदेलखण्ड के लोग दमोह उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार का मुख्य कारण भी इन्हीं मंत्री महोदय की रुपयों की कार्यशैली को मानकर चल रहे हैं, धन की लालच में यह स्थिति है कि अब वही कार्यशैली उनके विभाग में भी चल रही है कि बिना पैसे के स्थानान्तरण नहीं किये जा रहे हैं हालांकि इस तबादला माह के पूर्व भी वह अपने विभाग में सैंकड़ों लोगों का तबादला कर चुके हैं और आज भी कई ऐसे अधिकारी चक्कर लगा रहे हैं जिन्होंने अपने तबादले के नाम पर उनके स्टाफ व दलालों को रुपये तो दिये हैं लेकिन उनके रुपये आज तक वापस नहीं हो रहे हैं और वह अधिकारी भटक रहे हैं ऐसी स्थिति प्रदेश के मंत्रीमण्डल के कुछ मंत्रियों के यहां बनी हुई है जहां भजकलदारम् के बिना फाइल भी आगे नहीं बढ़ती है? यही स्थिति है कि भाजपा और शिवराज की छवि ऐसे मंत्रियों के कारण धूमिल हो रही

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें