अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शरारती चेहरे और दिल में छिपा जुनून… ‘कच्ची कली’ पर ऐसा डांस कि इंटरनेट झूम उठा

Share

न कोई चमक दमक, न महंगा स्टेज, न स्पेशल लाइट. बस स्कूल की गैलरी, कुछ शरारती चेहरे और दिल में छिपा जुनून. फिर जैसे ही गाना बजा, माहौल बदल गया. जो हुआ…उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

 सोशल मीडिया पर एक Viral Video तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल के कुछ लड़के ‘धुरंधर’ फिल्म के ‘कच्ची कली’ गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं. यह वीडियो दिखाता है कि टैलेंट किसी बड़े मंच का मोहताज नहीं होता. 

स्कूल की गैलरी बनी स्टेज

वीडियो की शुरुआत सरकारी स्कूल की गैलरी से होती है. चारों तरफ छात्र बैठे और खड़े नजर आते हैं. जैसे ही बैकग्राउंड में कच्ची कली सॉन्ग बजता है, तीनों लड़के पूरे जोश के साथ डांस शुरू कर देते हैं. उनके स्टेप्स में जबरदस्त एनर्जी और आत्मविश्वास दिखता है. बिना किसी प्रोफेशनल सेटअप के भी उनका परफॉर्मेंस कमाल का लगता है. आसपास खड़े बच्चे तालियां बजाते हैं, हूटिंग करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं. कुछ टीचर भी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं.

इंटरनेट पर छा गया डांस

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tr.motilal नाम की आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे 6.9 मिलियन यानी करीब 69 लाख बार देखा जा चुका है. 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर्स कमेंट में बच्चों की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा वाह छोटे क्या डांस किया, तो किसी ने कहा तीसरे बच्चे की एंट्री तो लाजवाब है. कई लोगों ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें