अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नोटों का बैग उड़ा ले गया बंदर, फिर पेड़ पर चढ़कर कर दी पैसों की बारिश*

Share

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की बिधूना तहसील में मंगलवार की दोपहर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक तरफ लोग सरकारी काम-काज में व्यस्त थे, वहीं अचानक तहसील परिसर में असली नोटों की बारिश हो गई. इस बारिश के पीछे कोई प्राकृतिक कारण नहीं बल्कि एक बंदर था, जिसने बाइक की डिग्गी से पैसों का बैग चुरा लिया और तहसील परिसर में नोटों को उछालकर लोगों को हैरान कर दिया.

बंदर ने उड़ा लिया 80 हजार रुपये का बैग

डोंडापुर गांव के रहने वाले रोहिताश चंद्र अपने बेटे अनुज के साथ तहसील आए थे ताकि जमीन की रजिस्ट्री करवा सकें. अपने साथ उन्होंने 80 हजार रुपये का बैग बाइक की डिग्गी में रखा था, जिसे उन्होंने सुरक्षित समझा. लेकिन जैसे ही अनुज अपने वकील से बैनामा की कागजी कार्रवाई में व्यस्त था, तभी मौका पाकर एक बंदर ने बाइक की डिग्गी से बैग छीन लिया और पास के पेड़ पर चढ़ गया.

तहसील परिसर में बिखरे नोट, मची भगदड़

बंदर ने पैसों का बैग पकड़कर नोटों को ऊपर से नीचे फेंकना शुरू कर दिया. नोट ऐसे उड़ रहे थे जैसे पतंग कटकर गिर रही हो. यह देख तहसील में मौजूद लोगों की आंखें और हाथ एक साथ चल पड़े. लोग नोटों को जमा करने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस अफरातफरी में नोट बिखर गए और लगभग 28 हजार रुपये गायब हो गए.

वकीलों ने जताई परेशानी, बंदर कर रहे हैं आतंक

इस घटना के बाद तहसील परिसर में काम करने वाले वकीलों ने भी अपनी शिकायतें जाहिर कीं. उनका कहना था कि बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि वे काम के दौरान भी शांति से नहीं बैठ पाते. छोटी सी लापरवाही में बंदर हमला कर देते हैं या कोई कीमती सामान उठा ले जाते हैं. 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें