इंदौर
बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी डॉक्टरों की आलोचना के बाद पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बाबा रामदेव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि आईएमए को बाबा पर बहुत पहले ही जांच बिठा देनी चाहिए थी। अब आईएमए का आरोपी सही है। सज्जन सिंह ने बाबा के प्रॉडक्ट पर भी सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के दो प्रॉडक्ट गाय का घी और शहद की जांच करा ली जाए, तो बाबा सलाखों के पीछे चले जाएंगे। वहीं, प्रदेश समेत देश के डॉक्टर द्वारा कई संतों का इलाज कर उन्हें ट्रीटमेंट दिया गया। रामदेव बाबा द्वारा जो डॉक्टरों पर टिप्पणी की गई, वह गलत है।
सज्जन वर्मा ने कहा कि IMA में काफी देरी से ज्यादा जब उनकी अस्मिता पर ही खतरा आ गया है। सज्जन सिंह वर्मा का कहना था कि सिर्फ दो ही प्रोडक्ट की की जांच यह करा लें, तो बाबा रामदेव जेल की सलाखों के पीछे होंगे। केंद्र स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जो बाबा रामदेव की पैरवी करते हैं। उन्हें भी रामदेव के प्रोडक्ट के लिए मैं चैलेंज करता हूं।
मामले को लेकर बीजेपी सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि आईएमए द्वारा जो शिकायत दर्ज कराई गई है, उसके लिए रामदेव बाबा द्वारा मेडिकल डॉक्टरों को लेकर जो बयान दिया था, उससे रामदेव बाबा ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर क्षमा मांगी है। साथ ही, उनके बयान को लेकर रामदेव बाबा द्वारा खेद व्यक्त किया गया है। माफी मांगने के बाद अब मामले को समाप्त करने की आवश्यकता है।





