इंदौर । किसानों के आंदोलन मे भागीदारी करते हुए 38 से ज्यादा किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है लगातार यह आंकड़ा बढ़ रहा है । सरकार की नीति और नियत को देखते हुए हरियाणा के सिख संत राम सिंह जी ने स्वयं को गोली मारकर इस सरकार की नीतियों का विरोध किया है । इन सब शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम गांधी प्रतिमा रीगल तिराहे इंदौर पर श्रद्धांजलि सभा हुई ।
श्रद्धांजलि सभा में किसान संघर्ष समिति ,किसान खेत मजदूर संगठन ,अखिल भारतीय किसान सभा, एटक, सीटू ,एचएमएस सहित विभिन्न किसान संगठनों और मजदूर संगठनों के नेताओं ने हिस्सेदारी की । गौरतलब है कि 20 दिसंबर को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में शहीद हुए किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का आव्हान किया था । जिसके तहत देशभर के एक लाख से ज्यादा गांवों कस्बों और जिलों में श्रद्धांजलि सभा के आयोजन हुए उसी के तहत इंदौर में भी आयोजन किया गया था । श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार अपने हट पड़ी हुई है और देश के लाखों लाख किसान जो 25 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं उनकी बात को अनसुनी करते हुए झूठ का सहारा ले रही है प्रधानमंत्री से लेकर कृषि मंत्री तक केवल झूठ बोलकर इस आंदोलन को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दी गई है यदि ऐसा है तो फिर क्यों नहीं किसानों को लागत से जुड़े दाम मिल रहे हैं आज भी समर्थन मूल्य के नीचे मंडियों में अनाज और अन्य सच बिक रही है यह साबित करता है कि प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री दोनों झूठ का सहारा ले रहे हैं श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री अरुण चौहान, कैलाश लिंबोदिया, रामस्वरूप मंत्री, श्याम सुंदर यादव ,अरविंद पोरवाल, रूद्र पाल यादव ,हरिओम सूर्यवंशी, प्रमोद नामदेव, अजीत पवार, अर्शी खान सोनू शर्मा, एसके दुबे, अजय यादव, ,राजेंद्र अटल, राजेश यादव, जयप्रकाश गुगरी, छेदी लाल यादव सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सभी शहीद किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और इस झूठी सरकार को काले कानून वापस लेना ही होंगे।
श्रद्धांजलि सभा में भरत सिंह यादव जयप्रकाश गुगरी, एमके चौधरी, रामदेव सायदीवाल, सुबीर भारती, सुनील चंद्रन, रुद्रपाल यादव, कैलाश लिम्बोदिया , एस के दुबे, अभय नेमा, श्याम पांडेय, अरुण चौहान , रामस्वरूप मंत्री, शफी शेख ,अकबर अहमद, रजनीश जैन,छेददार यादव, सुशीला यादव, योगेंद्र माहवार,अर्शी खान, शिवाजी मोहिते, परवेज खान, अजय लागू, शशिकांत गुप्ते, भूपेंद्र जैन, केशरसिंह चिड़ार, रामाश्रय पांडेय , कैलाश कुशवाह , कैलाश गोठानिया, गीतेश शाह , सी एल यादव, कमलेश द्विवेदी, प्रकाश पाठक , गोपाल सिंह राठोड, सीताराम रामबोले सहित बड़ी संख्यां में नागरिक उपस्थित थे। सभा के बाद सभी उपस्थित लोगों ने शहीद किसानों की तस्वीरों के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।




