अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारत का प्रधानमन्त्री डमरू बजा रहा है

Share
Theatre Artiste Majul Bhardwaj

-मंजुल भारद्वाज
भारत के युवा
युद्धभूमि में फंसे हैं
भारत का प्रधानमन्त्री
डमरू बजा रहा है !

विदेशी धरती पर
भारत के बच्चे बूंद बूंद
पीने के पानी को तरस रहे हैं
प्यास बुझाने के लिए
बर्फ़ पिघला रहे हैं
भारत का प्रधानमन्त्री
डमरू बजा रहा है!

भारत के बच्चे युद्ध में
बमों के बीच फंसे हैं
मौत के सामने
ज़िंदगी की दुआ मांग रहे हैं
भारत का प्रधानमन्त्री
डमरू बजा रहा है !

भारत के बच्चे विदेश में
बार्डर पर पिट रहे हैं
मर रहे हैं
भारत के मंत्री विदेश में मौज कर रहे हैं
निर्लज्जता शर्मसार है
चापलूस नारे लगवा रहे हैं
भारत का प्रधानमन्त्री
डमरू बजा रहा है !

जिसने चुना था मोदी को
जिस जिसने मोदी को वोट दिया
वो मारा गया या तबाह हो गया
चाहे मजदूर हों
गरीब हों
मध्यमवर्ग हो
देश हो
युवा हों
सब बर्बाद हैं !

8000 करोड़ के विमान से
10 करोड़ का सूट पहन
मोदी ऐश कर रहा है
पल पल बदलते परिधान
पल पल बदलते रंग में
भारत का प्रधानमन्त्री
मजे से डमरू बजा रहा है
देश कराह रहा है
वो डमरू बजा रहा है !

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें