अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 बढ़ी नगर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे की मुश्किले…..

Share

भूपेंद्र नामदेव*

खास समर्थक हत्या के मामले गिरफ्तार…..पिछले दिनों बावड़ी हादसे में मृतकों के परिजनों से भी हाथापाई कर चुके है गौरव रणदीवे*

*शहर के गैंगस्टर के साथ भी कई बार कर चुके है मंच सांझा*

इंदौर – आज भाजपा अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है । चाल चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष की क्या स्थिति है ये आप इस खबर से इसका अंदाजा लगा सकते है । पिछले दिनों बावड़ी हादसे में 36 लोग मौत के मुंह में चले गए थे । जब मुख्यमंत्री परिजनों से मिलने पहुंचे थे तब परिजनों के साथ नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने हाथापाई की थी । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद भोपाल तक हड़कंप मच गया था । अब फिर इन्ही गौरव रणदीवे के कारण एक बार फिर पार्टी की मुश्किल बढ़ गई है । दो दिन पहले हुई ट्रांसपोर्ट व्यापारी की हत्या के मामले में जुनी इंदौर पुलिस ने जिस पंकज सिरेसवाल को पकड़ा है वो नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे का खास समर्थक है । बताया जा रहा है की मृतक को पंकज और उसके साथी लंबे समय से धमका रहे थे और एक महीने पहले उसके भाई पीआर जानलेवा हमला परदेशीपुरा क्षेत्र में किया था । तब राजनेतिक दबाव के चलते पंकज बच गया था । अब पंकज ने गौरव रणदीवे के संरक्षण का लाभ लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी सचिन शर्मा को मौत के घाट उतार दिया । 

ये पहला मामला नहीं है जब नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे का नाम किसी बदमाश के साथ जुड़ा है इसके पहले भी गौरव रणदीवे कई बार कुख्यात बदमाशो और गैंगस्टर साथ मंच सांझा कर चुके है और जिसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर समय समय पर वायरल भी हुए है । क्या यही है भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा  

*हत्या के मामले में पकड़ाए आरोपी पंकज पर गौरव रणदीवे का स्नेह दिखाती तस्वीरे*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें