अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर जिले की जनपदों के नतीजे:प्रदेश की एकमात्र एसटी जनपद अध्यक्ष चुनी जाएगी निर्विरोध

Share

इंदौर

गांव में सरकार बनाने के लिए गुरुवार को नतीजे घोषित होना शुरू हुए। 60 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित हो चुके है। इसके तहत पंच, सरपंच व जनपद सदस्य सहित करीब 5 हजार पदों के नतीजे घोषित होंगे।

गुरुवार सुबह सरकारी जीएससीसी कॉलेज में रिर्टर्निंग ऑफिसर ने पहले निर्वाचित सरपंचों को प्रमाणपत्र वितरित करना शुरू किया। यहां प्रत्याशियों में खासा उत्साह दिखा। वे अपने परिवार, रिश्तेदारों व समर्थकों के साथ प्रमाणपत्र लेने पहुंचे। इंदौर में जनपद पंचायत के चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराता नजर आ रही है। जनपद की चार पंचायतों में से सांवेर जनपद अध्यक्ष का पद इस बार एसटी महिला के लिए आरक्षित है। खास बात यह कि 25 वार्डों में से एसटी महिला के लिए एक ही सीट (वार्ड 17) है जिस पर भाजपा समर्थित रामकन्या चौहान प्रत्याशी है। संभवत: यह प्रदेश की ऐसी जनपद अध्यक्ष है जिसमें एसटी महिला की सिर्फ एक सीट व एक प्रत्याशी होने से वह निर्विरोध चुनी जाएगी।

रामकन्या चौहान

रामकन्या चौहान

इस जनपद के 25 वार्डों में से भाजपा समर्थित 15 प्रत्याशी जीते हैं जबकि 5 पर कांग्रेस समर्थित और 56 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इस जनपद में वार्ड 19 (सामान्य महिला) में भाजपा समर्थित संगीता पटेल भी निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में है।

निर्वाचित प्रत्याशियों को बांटे प्रमाणपत्र

निर्वाचित प्रत्याशियों को बांटे प्रमाणपत्र

सांवेर जनपद : भाजपा का कब्जा बरकरार, 15 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस, 5 निर्दलीय

जनपद पंचायत देपालपुर : 16 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस, एक निर्दलीय

इसी कड़ी में देपालपुर में 16 पर भाजपा के प्रत्याशीजीते हैं जबकि 8 पर कांग्रेस समर्थित और 1 पर निर्दलीय ने कब्जा किया है।

जनपद पंचायत इंदौर :11-11 सीटों पर भाजपा व कांग्रेस, एक निर्दलीय

इंदौर जनपद में भी भाजपा ने कड़ी टक्कर दी है। इसमें 25 वार्डों में से 11 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी व 11 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक निर्दलीय है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें