अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिजासन मंदिर का रास्ता बंद होगा…20 एकड़ जमीन पर जल्द ही शुरू होगा एयरपोर्ट विस्तार

Share

इंदौर। एयरपोर्टविस्तार के लिए जल्द ही 20 एकड़ जमीन पर काम शुरू हो जाएगा। कल एयरपोर्ट पर हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने यह बात एयरपोर्ट अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए 20 एकड़ जमीन दी गई थी, लेकिन जमीन मिलने का रास्ता अभी तक साफ नहीं हो पाया है। अगर जमीन दी जाती है तो बिजासन मंदिर के सामने वाले रास्ते को बंद करना पड़ेगा। अभी बिजासन मंदिर जाने के लिए साीढिय़ों के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है। बैठक में कमेटी के सदस्य बंटी गोयल, सावन लढ्ढा सहित दूसरे विभागों के अधिकारी भी शामिल थे।

लालवानी ने कहा कि सुपर कॉरिडोर को मिलाते हुए जो सडक़ धार रोड को जोड़ रही है, वह बनकर तो तैयार है, लेकिन उस पर स्ट्रीट लाइट का काम हो रहा है। उनकी आईडीए अधिकारियों से बात हुई है, वहां जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उस सडक़ को चालू कर दिया जाएगा और बिजासन मंदिर के सामने की सडक़ को बंद कर एयरपोर्ट को जमीन दे दी जाएगी।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें